लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2021 10:07 IST

शर्लिन चोपड़ा अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराने।"

Open in App
ठळक मुद्देराज-शिल्पा पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोपशर्लिन ने जुहू पुलिस स्टेशन पर दोनों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना को लेकर जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराने। बता दें कि, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम जबसे पोर्नोग्राफी केस में सामने आया है, उनपर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा लगातार हमले कर रही हैं 

अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शर्लिन ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें वो अपने कानूनी टीम के साथ दिखाई दे रही हैं और राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को निशाने में लेते हुए कह रही हैं कि,  "लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?"

उन्होंने आगे कहा- "अगर आपको बिजनेसमैन बनना है तो जाइए सीखिए टाटा से कैसे बिजनेस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उन्हें अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं।" इस दौरान शर्लिन भावुक होकर रोने लगी  और न डरने की बात कही। उन्होंने कहा, "मैं दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं। ना आपसे डरूंगी ना ही आपकी पावर से।"

आपको बता दें कि शर्लिन का आरोप है कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें पोर्न कंटेंट की तरफ धकेला था और शिल्पा ने उनके वीडियोज की तारीफ की थी इसलिए वो ऐसे वीडियो बनाने के लिए प्ररित हुईं।  

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ाFIRशिल्पा शेट्टीराज कुंद्रामुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!