लाइव न्यूज़ :

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को बोला दीदी, कहा- गलतियों को मान लीजिए, इससे कोई...

By अनिल शर्मा | Updated: September 1, 2021 08:48 IST

शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि आपका कुछ दिन पहले एक पोस्ट पढ़ा था फेथ के बारे में। मैं मानती हूं कि विश्वास ही एक ऐसी चीज है जिससे उजड़ी दुनिया में भी प्रकाश लाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है और शिल्पा शेट्टी से पीड़ित महिलाओं के लिए सहानुभूति की मांग की हैअपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होताः शर्लिन चोपड़ा

मुंबईः राज कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं शर्लिन चोपड़ा ने ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को 'दीदी' संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। शिल्पा के रानी लक्ष्मीबाई की प्रशंसा करने वाले बयान को लेकर शर्लिन ने कहा कि आपसे निवेदन है। पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं।अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता।

शर्लिन ने सोशल मीडिया पर इस दो मिनट के वीडियो कहा है, आपने कहा कि आप उन सभी महिलाओं को सलाम करती हैं जो अपने जीवन की सभी चुनौतियों का बहादुरी से सामना करती हैं। क्या इसमें वो असहाय पीड़ित भी शामिल हैं जिन्होंने साहसपूर्वक अलग अलग थाने में अपने बयान दर्ज करवाए हैं।

शिल्पा शेट्टी के रानी लक्ष्मी पर दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा, रानी लक्ष्मी ने अपनी वीरता, दृढ़ता और साहस से भारत में इतिहास रचा। उन्हें भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। ये बात अलग है कि कुछ ब्रिटिश पासपोर्ट होल्डर्स उनके बारे में नहीं जानते होंगे।

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजकल जब भी सोशल मीडिया पर कोई फोटो अपलोड करती हूं तो आपके समर्थक तुरंत हल्ला बोलते हैं कि ये तो फोटोशॉप्ड है। आपको बता दूं कि इस देश की जांच एजेंसियां, आपसे, मुझसे और आपके समर्थकों से ज्यादा पढ़ी-लिखी और समझदार हैं। तथ्यों की जांच करना उन्हें बखूबी आता है।

शर्लिन ने कहा कि आपका कुछ दिन पहले एक पोस्ट पढ़ा था फेथ के बारे में। मैं मानती हूं कि विश्वास ही एक ऐसी चीज है जिससे उजड़ी दुनिया में भी प्रकाश लाया जा सकता है। शर्लिन ने शिल्पा से उन बेबस और उन पीड़ित महिलाओं के प्रति सहानुभूति दिखाने की बात कही जो हाथ जोड़कर न्याय की मांग कर रही हैं।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीशर्लिन चोपड़ाराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!