लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर बोले शेखर कपूर, कहा- कश्मीर जल रहा था, बेगुनाह लोग मर रहे थे

By मेघना वर्मा | Updated: August 6, 2019 14:14 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के सभी खंड लागू नहीं होते हैं। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य होगा।

Open in App
ठळक मुद्देशेखर कपूर ने भी अनुच्छेद 370 पर अपनी बात रखी है।कुछ दिनो पहले शेखर कपूर ने मॉब लिंचिग पर ट्वीट किया था।

जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर पूरे देश में बातें हो रही हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक अपनी बात रख रहे हैं। शेखर कपूर ने भी अनुच्छेद 370 पर अपनी बात कही है। देशभर में इस मुद्दे पर लोग अपनी बाते रख रहे हैं। कई बड़े सितारों ने इसे कश्मीर के हित में बताया है। वहीं शेखर कपूर ने भी इस पर टिप्पणी की है।

शेखर कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखे, 'जब मैं स्कूल में था, तभी से आर्टिकल 370 पर वाद-विवाद सुन रहा हूं। जब कश्मीर जल रहा था। बेगुनाह लोग मारे जा रहे थे। आर्टिकल 370 ने कैसे मदद की? आइए, अब एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं। एक राष्ट्र। आशाओं के साथ। भारत के विकास में योगदान के लिए कश्मीर के लोगों को बराबर का मौक़ा देते हैं।'

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के सभी खंड लागू नहीं होते हैं। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य होगा। लेकिन कांग्रेस ने इसको विरोध किया। ऐसे में कई सितारे इस पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। सिर्फ शेखर कपूर ही नहीं कंगना रनौत, अनुपम खेर, जायरा वसीम, पायल रोहतगी, अशोक पंडित सभी ने अपनी राय रखी है। 

कुछ दिनों पहले शेखर कपूर ने मॉब लिंचिंग को लेकर ट्वीट किया था। शेखर कपूर ने ट्वीट करके लिखा, 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जिंदगी शुरू की। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सब कुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे छोटा (तुच्छ) होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'

शेखर के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर भड़क गए थे।  शेखर कपूर के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर ने कमेंट किया, 'अभी भी रिफ्यूजी होने से क्या मतलब है आपका। क्या आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको देश में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो आप खुद को कहां रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, यह ड्रामा बंद कीजिए।'

आगे जावेद अख्तर ने लिखा, 'ये बुद्धिजीवी कौन हैं जिन्होंने आपको गले लगाया और आपको वो सांप के डसने जैसा लगा? श्याम बेनेगल, अदूर गोपाल कृष्णा, राम चंद्र गुहा? सच में? शेखर साहब आप ठीक नहीं लग रहे हैं। आपको मदद की जरूरत है। मान जाइए, एक अच्छे साइकेट्रिस्ट से मिलना कोई शर्म की बात नहीं है।'

 

 

टॅग्स :धारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: अनुच्छेद 370 हटाने के 6 साल बाद हिंसा कम पर मौतें आज भी जारी, कश्मीर में अभी भी औसतन प्रतिदिन एक से ज्यादा मौत

भारतआखिर क्या है वजह?, राष्ट्रपति मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह, कुछ बड़ा होने वाला!

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारतमजबूत हुई है आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में काफी हद तक

भारतजम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवाद व पथराव में भारी कमी, अभूतपूर्व निवेश हुआ, अमित शाह सदन को दी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया