लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह हैं कोरोना पॉजिटिव!, एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताई क्या है सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 11:31 IST

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने बताया कि वो और उनकी फैमिली कोरोना पॉजिटिव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह एक से एक नायाब फिल्में काम कर चुकी हैं।खबर है कि एक्ट्रेस को कोरोना हो गया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह एक से एक नायाब फिल्में काम कर चुकी हैं। इन दिनों शेफाली सुर्खियों में हैं। खबर है कि एक्ट्रेस को कोरोना हो गया है। अब इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि वह और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव नहीं है। हाल ही में उनके फेसबुक पर पोस्ट किया गया था जिसमें शेफाली और उनकी फैमिली के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी।

शेफाली के फेसबुक से इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए थे। सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी करने लगे थे। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। वह अपने परिवार के साथ हैं और बिल्कुल ठीक हैं।

खुद के ठीक होने की खबर शेफाली ने इंस्टाग्राम पर दी है। शेफाली ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि बीती रात मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था,  जब मैं  सुबह उठी तो देखा लोगों ने ढेरों मैसेज किए हैं। लोग कह रहे हैं अगर मैं उनसे बात करना चाहती हूं तो कॉल कर लूं। कुछ लोगों ने तो मुझसे अपने टेलीफोन नंबर्स भी शेयर किए हैं। ये वो लोग हैं जिनसे मैं मिली हूं या शायद नहीं भी मिली हूं, या एक बार मिली हूं। अजनबियों, जान पहचान वालों और दोस्तों के ऐसे मैसेज देख अच्छा लगा. क्योंकि वे सभी आपकी चिंता करते हैं। उन्हें मेरी चिंता है. मैं सभी से ये कहना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं ठीक हूं, मैंने कभी इतना नेगेटिव नहीं सोचूंगी जो इतना भयावह हो। हम सभी घर पर हैं और सुरक्षित हैं।

हम कोरोना पॉजिटिव नहीं है,  ऐसा जो कि मेरी पोस्ट में लिखा था, भगवान ही जानें कौन है वो। सभी का शुक्रिया मेरे साथ खड़े रहने के लिए, मेरी चिंता करने के लिए।

शेफाली ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत फिल्‍म रंगीला 1995 से की थी। इसके बाद 1998 में आयी फिल्‍म सत्‍या में उन्‍होंने अभिनय किया जिसके लिये उन्‍हें फिल्‍म फेयर के बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का पुरस्‍कार भी दिया गया। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। जिनमे से गांधी माय फादर, दिल धड़कने दो, ब्रदर्स, द जंगल बुक और कमांडो 2 आदि प्रमुख हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच