लाइव न्यूज़ :

बेटी सोनाक्षी संग काम करने को लेकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- मैं नहीं चाहता हम दोनों की तुलना हो

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2021 15:58 IST

सोनाक्षी के बारे में बात करते हुए कहा कि पिता और अभिनेता होने में बहुत बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा, मेरे बच्चों ने जो हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है। सोनाक्षी छोटी उम्र से ही अभिनेता बनना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश शुक्ला की आगामी फिल्म में सोनाक्षी संग शत्रुघ्न सिन्हा भी दिखेंगेफिल्म की पटकथा लिखी जा रही है जिसे उमेश ही निर्देशित करेंगेगौरतलब है कि उमेश शुक्ला ने अक्षय कुमार संग ओह माय गॉड फिल्म बनाई थी

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही बेटी सोनाक्षी के साथ एक फिल्म में नजर आनेवाले हैं। बेटी के साथ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह नहीं चाहते कि उनकी तुलना सोनाक्षी से की जाए। उन्होंने कहा कि मैं हमारे बीच तुलना नहीं चाहता। मुझे पता है कि वह मुझसे ज्यादा कॉन्फिडेंट है और कहीं ज्यादा टैलेंटेड है।

देव आनंद की प्रेम पुजारी के साथ अपनी शुरुआत करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा उमेश शुक्ला की फिल्म में सोनाक्षी के साथ नजर आएंगे। उमेश शुक्ला ने ओह माई गॉड फिल्म बनाई थी। फिलहाल वह एक पारिवारिक फिल्म की पटकथा लिख रहे है जिसे वे खुद ही निर्देशित करेंगे। इस बाबत उन्होंने कहा है कि कार्य प्रगति पर है। 

इस दौरान शत्रुघ्न ने सोनाक्षी के बारे में बात करते हुए कहा कि पिता और अभिनेता होने में बहुत बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा, मेरे बच्चों ने जो हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है। सोनाक्षी छोटी उम्र से ही अभिनेता बनना चाहती थी। बेटी की काम को लेकर शत्रुघ्न ने कहा कि मुझे लगता है कि विक्रमादित्य मोटवानी की लुटेरा में वह उत्कृष्ट थीं।

शत्रुघ्न ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अब, वह हीरामंडी में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही है। मैं चाहता था कि वह सबसे लंबे समय तक उनके साथ काम करें। मुझे यकीन है कि वह उसके साथ अपना जादू बिखेरेंगे।

खुद की बेहतरीन फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी पसंदीदा फिल्में कई हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे दोस्त सुभाष घई की कालीचरण और विश्वनाथ होगी, जिसमें मैंने नायक की भूमिका निभाई थी। वह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, फिर काला पत्थर और दोस्ताना जहां मुझे अपने प्रिय मित्र अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। इसके अलावा, गौतम घोष की अंतरजलि यात्रा, जिसके लिए मुझे एक पूर्ण शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन से गुजरना पड़ा।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हासोनाक्षी सिन्हाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच