लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित के डांस पर फिदा शरवरी ने कहा, 'वो दिन जरूर आएगा जब मैं उनके साथ डांस करूंगी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 18:47 IST

माधुरी दीक्षित को अपनी आइकॉन मानने वाली शरवरी ने आगे कहा कि हर बार जब भी मैं मैम के गाने या इंस्टाग्राम पर स्निपेट्स या डांस शो देखती हूं तब मैं कथक सीखने के लिए गूगल पर कथक टीचर्स की तलाश करने लगती हूं। वह मेरी आदर्श रही हैं और उम्मीद करती हूं कि किसी न किसी दिन मुझे उनके बगल में डांस करने का मौका मिलेगा

Open in App
ठळक मुद्देमैं जब भी मैम के गाने या डांस शो देखती हूं तब डांस सीखने के लिए कथक टीचर्स तलाशने लगती हूंशरवरी ने कहा कि उनका सपना है कि वो एक दिन माधुरी दीक्षित के साथ डांस करेंमाधुरी दीक्षित और शरवरी दोनों ही महाराष्ट्र की रहने वाली हैं

मुंबई: बॉलीवुड की सेंसेशनल एक्ट्रेस शरवरी वाघ गुजरे जमाने की जानीमानी अदाकारा माधुरी दीक्षित से प्रभावित होकर कथक सीख रही हैं। खुद को माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन बताने वाली शरवरीने ने उनकी अदाओं से प्रभावित होकर कथक डांस में हाथ आजमा रही हैं।

कथक सीखने का श्रेय ऑन-स्क्रीन आइकन माधुरी दीक्षित को देते हुए शरवरी ने कहा कि उनका सपना है कि वो एक दिन माधुरी दीक्षित के साथ डांस करें। 

बड़े पर्दे पर अपनी पहली फिल्म 'बंटी और बबली 2' में अपने खूबसूरत लुक्स और एक्टिंग स्किल्स से सभी के दिलों को जीत लेने वाली शरवरी कहती हैं, "मैं हमेशा माधुरी दीक्षित जी से प्रभावित रही हूं, वह हमेशा मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत रही हैं। मैं हमेशा से कथक सीखना चाहती थी। इतने वर्षों से दिल में कथक सीखने की चाहत के बाद आखिरकार मैंने हाल ही में कथक सीखना शुरू किया है।"

माधुरी दीक्षित को अपनी आइकॉन मानने वाली शरवरी ने आगे कहा, "हर बार जब भी मैं मैम के गाने या इंस्टाग्राम पर स्निपेट्स या डांस शो देखती हूं तब मैं कथक सीखने के लिए गूगल पर कथक टीचर्स की तलाश करने लगती हूं। वह मेरी आदर्श रही हैं और उम्मीद करती हूं कि किसी न किसी दिन मुझे उनके बगल में डांस करने का मौका मिलेगा। यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।"

दिलचस्प बात यह है कि माधुरी दीक्षित और शरवरी दोनों ही महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। शरवरी हमेशा से ही सुपरस्टार माधुरी दीक्षित की प्रशंसक रही हैं, जिन्होंने 80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज किया है।

शरवरी कहती हैं, "मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर आप इतनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते रहते हैं कि आखिरकार आपको पता ही नहीं चलता कि क्या आपके काम आने वाला है लेकिन एक अलग डांस फॉर्म को सीखना हमेशा आपके हाथ में होता है। यह आपकी बॉडी में ग्रेस और रीदम लाता है।"

वह आगे कहती हैं, "मेरे लिए कथक सही मायने में माधुरी दीक्षित के प्रति मेरे प्यार से उपजा है। मैं  कथक सीखना चाहती हूं क्योंकि कहीं न कहीं मैंने उन्हें बेहद इसे खूबसूरती से परफॉर्म करते हुए देखा है। इसलिए मैं कथक डांस सिर्फ इसलिए सिखने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं और उनके साथ परफॉर्म करना चाहती हूं।"

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल