लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर ने क्रिकेट से जुड़े सवाल का जवाब नहीं देने पर शर्मिला टैगौर को लगाई थीं डांट, जानिए किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 06:38 IST

शर्मिला टैगोर ने खुलासा किया है कि लता मंगेशकर एक बार क्रिकेट के बारे में उनकी जानकारी की कमी के बहुत परेशान हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर की रविवार को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से मौत हो गईअंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं

मुंबईः लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। देश-दुनिया के तमाम लोग उनको अपने-अपने किस्सों-यादों के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके साथ के बिताएं पलों और तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी लता संग बिताए पलों और बातों को याद किया और बताया कि कैसे वह संगीत की दुनिया से परे भी चीजों में दिलचस्पी लेती थीं। उनकी जानकारियां रखती थीं। इनमें से एक क्रिकेट भी था। दिवंगत गायिकी इसमें काफी दिलचस्पी लेती थीं।

फीवर एफएम के आरेज स्तुति से बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने खुलासा किया है कि लता मंगेशकर एक बार क्रिकेट के बारे में उनकी जानकारी की कमी के बहुत परेशान हो गई थीं। अभिनेत्री की मानें तो लता ने इसके लिए उन्हें डांट भी लगाई थी। गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर की शादी दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से हुई थी, जो काफी समय तक इंडिया टीम का हिस्सा रहे थे।

शर्मिला ने बताया कि लता ने कैसे एक बार उनसे क्रिकेट से जुड़ी बातचीत में उनकी गलतियों को पकड़ लिया और इसके लिए उनको बहुत कुछ कहा भी। बकौल शर्मिला- "वह (लता) क्रिकेट को लेकर इतनी पागल थीं, न केवल एक दर्शक के रूप में, बल्कि क्रिकेट की बारीकियां भी जानती थीं।"

क्रिकेट को लेकर अपनी ऐसी ही एक बातचीत को साझा करते हुए शर्मिला ने कहा, "उन्होंने(लता) ने मुझसे कुछ पूछा। और मैं जवाब नहीं दे सकी। और वह मेरे साथ बहुत क्रॉस हो गईं और बोलीं किं 'आप क्यों नहीं जानती हैं? आपको पता होना चाहिए।' मैंने कहा, 'ठीक है, मेरे पति एक क्रिकेटर हैं, मैं नहीं हूं'। लता ने इसपर कहा था, 'नहीं, लेकिन फिर भी, आपको मालूम होना चाहिए इसके बारे में।' मुझे उन्होंने ठीक से डांटा। था ।

शर्मिला ने यह भी याद किया कि 1983 विश्व कप जीतने के बाद मंगेशकर और उनके भाई ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फंड जुटाया था। शर्मिला ने बताया, "वह क्रिकेट की बहुत शौकीन थीं। उन्होंने टीम के लिए 20 लाख रुपए जुटाए थे और हर एक खिलाड़ी को 1-1 लाख दिए गए थे। शर्मिला ने बताया कि लता सचिन तेंदुलकर के भी बहुत करीब थीं और कभी-कभी जन्मदिन और विशेष अवसरों पर उनसे मिलती थीं। वह उन्हें 'आई' (माँ) कहकर बुलाते थे, जिसे उन्होंने एक बार कहा था कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय दिन है।

गौरतलब है कि लता की रविवार को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से मौत हो गई। वह 92 वर्ष की थीं और कोविड-19 और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार शिवाज पार्क में किया गया। अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं।

 

 

 

टॅग्स :शर्मीला टैगोरलता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!