लाइव न्यूज़ :

फेमस फैशन डिजाइनर शरबारी दत्ता का निधन, बाथरूम में मिला शव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2020 12:19 IST

कोलकाता की फेमस फैशलन डिजाइनर शरबारी दत्ता का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। डिजाइनर का शव 17 सितंबर को कोलकाता में उनके घर के बाथरूम में मिला।

Open in App
ठळक मुद्देफैशन डिजाइनर शरबारी दत्ता का 63 साल की उम्र में निधन हो गया हैडिजाइनर का शव 17 सितंबर को कोलकाता में उनके घर के वॉशरूम में मिला

 सुप्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। दत्ता अकेले रहती थीं और बृहस्पतिवार शाम को ब्रॉर्ड स्ट्रीट स्थित अपने आवास के बाथरूम में मृत पाई गईं। परिवार ने बताया कि सुबह से ही फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मौत मस्तिष्काघात के कारण हुई है लेकिन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बंगाली भाषा के कवि अजित दत्ता की बेटी शरबरी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फैशन डिजाइनिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरुषों के पारंपरिक वस्त्रों पर अपनी छाप छोड़ी।

बाद में शरबरी दत्ता ने अपना खुद का ब्रांड शुनया बनाया, जिसकी कई दुकानें कोलकाता में है। गायक परमा बनर्जी और उज्ज्यनी मुखर्जी, अभिनय क्षेत्र की हस्ती श्रबोंती चटर्जी, रुकमणि मोइत्रा और पुजारिन घोष, रंगमंच की हस्ती और निर्देशक देबेश चटर्जी ने दत्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शरबरी दत्ता का बेटा अमलीन दत्ता भी फैशन डिजाइनर हैं।

शरबारी के निधन पर कुछ स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बंगाली एक्टर राज चक्रवर्ती ने लिखा, ‘शरबारी दत्ता ने निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने उनके द्वारा डिज़ाइन किए हुए कपड़े पहने। उम्मीद करता हूं अब वो बेहतर जगह होंगी’।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!