लाइव न्यूज़ :

फिर मुश्किल में यशराज फिल्म्स, अब इस एक्ट्रेस ने कहा- मिलने के लिए पैसे मांगती थीं कास्टिंग डायरेक्टर

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 14:20 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कुछ सितारों पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद करने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन पहले से ही लोगों की आलोचनाओं का सामना कर रही है। यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा पर पायल रोहतगी ने ये आरोप लगाया है।पायल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। नए कलाकारों के साथ बॉलीवुड का व्यवहार कैसा रहा है इस पर कई कलाकारों ने अपनी बात रखी है। स्टार किड्स नहीं होने के कारण कई ऐसे स्टार हैं जिन्हें बॉलीवुड में काम मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन पहले से ही लोगों की आलोचनाओं का सामना कर रही है। इस बीच पायल रोहतगी ने बताया कि कैसे एक बार उन्हें सिर्फ मिलने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे 5000 रुपए की मांग कर दी थी। यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा पर पायल रोहतगी ने ये आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंचाई है। 

यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा पर आरोप

पायल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कोई लिंक नहीं होने के कारण उन्हें किस-किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पायल वीडियो में कहा, “‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने मुझसे अपने साथ एक मुलाकात के लिए 5000 रुपए मांगे थे।'

 छोटी फिल्मों से बड़ी फिल्मों की तरफ जाना नहीं आसान

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए पायल ने कहा कि मैं उस समय छोटी फिल्मों से बड़ी फिल्मों की तरफ जाना चाहती थी, इसलिए उनसे मिलने की कोशिश कर रही थीं. लेकिन शानू ने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया था. बार-बार पीछे पड़ने पर उन्होंने मुझसे 5000 रुपये की मांग की थी। पायल रोहतगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :पायल रोहतगीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!