लाइव न्यूज़ :

Bedhadak: सामने आया शनाया कपूर की पहली फिल्म का पोस्टर, जानिए किन नए चेहरों को लांच कर रहे करण जौहर

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2022 12:34 IST

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की पहली फिल्म 'बेधड़क' का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने शनाया के अलावा दो नए चेहरों को इंट्रोड्यूज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूरसामने आया शनाया की पहली फिल्म का पोस्टर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'बेधड़क' का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें तीन नए चेहरों को फैंस से इंट्रोड्यूज किया है। बता दें कि इस अपकमिंग फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर के अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। 

फिलहाल, फिल्म के पहले पोस्टर को करण जौहर के अलावा शनाया ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऐसे में फैंस शनाया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। बता दें कि शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर दो पोस्टर शेयर किए हैं, जिसपर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बताते चलें कि एक्टिंग से पहले शनाया कपूर साल 2020 में आई नेटफ्लिक्स फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुकी हैं।

खास बात ये है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस शनाया की बड़ी बहन और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर थीं। जान्हवी कपूर को भी धर्मा प्रोडक्शंस ने बॉलीवुड में लांच किया था। यही नहीं, उनकी पहली फिल्म का निर्देशन भी शशांक खेतान ने किया था। मालूम हो, शनाया बेहद पॉपुलर स्टार किड रही हैं। अक्सर ही चर्चा का विषय रहने वाली शनाया कपूर अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस के साथ उनके घरवाले भी उत्साहित हैं।

टॅग्स :करण जौहरबॉलीवुड अभिनेत्रीसंजय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम