लाइव न्यूज़ :

शम्मी कपूर से मुमताज ने शादी करने से क्यों कर दिया था इनकार, बेटे आदित्य राज कपूर ने बताई ये बड़ी वजह

By अनिल शर्मा | Updated: April 27, 2022 10:05 IST

बाली की मौत के बाद मुमताज के साथ शम्मी के अफेयर के सवाल का जवाब देते हुए आदित्य ने कहा कि चूंकि वे दोनों उस समय अलग-अलग चीजें चाहते थे, इसलिए उनके लिए साथ होने का कोई मतलब नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्दे शम्मी कपूर और गीता बाली ने 1955 में शादी की थी1965 में गीता बाली की असामयिक मृत्यु के बाद शम्मी ने 1969 में नीला देवी के साथ विवाह किया

मुंबईः बॉलीवुड के पूर्व सुपरस्टार शम्मी कपूर अपने पेशेवर और निजी जीवन दोनों को लेकर सुर्खियों में रहे। नूतन के साथ रिश्ते से लेकर दूसरी पत्नी नीला देवी से अचानक शादी, शम्मी कपूर ने सबको चौंकाने का काम किया। अब दिवंगत सुपरस्टार के बेटे आदित्य राज कपूर ने पिता शम्मी और मां गीता बाली की प्रेम कहानी के साथ-साथ अभिनेत्री मुमताज के साथ उनके रिश्ते पर बात की है।

ईटाइम्स से बातचीत में, आदित्या ने नूतन के साथ अपने पिता के रिश्ते को लेकर कहा कि उन्हें उनके रिश्ते के बारे में पता था, लेकिन इसे कुछ ऐसा कहकर खारिज कर दिया, जो शम्मी के 1955 में बाली के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले हुआ था। आदित्य ने बताया कि वे दोनों उस समय नौजवान थे और एक रिश्ता शायद 'सही कदम' न रहा हो।

गीता बाली की मौत के बाद मुमताज के साथ शम्मी के अफेयर के सवाल का जवाब देते हुए आदित्य ने कहा कि चूंकि वे दोनों उस समय अलग-अलग चीजें चाहते थे, इसलिए उनके लिए साथ होने का कोई मतलब नहीं था। आदित्य राज कपूर ने कहा कि पिता हमारे लिए मां लाना चाहते थे और मुमताज अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं। शम्मी के बेटे ने कहा  कि "मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता गलत थे। और मुमताज जी का भी अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना गलत नहीं था।

मां गीता बाली की मौत के बाद शम्मी कपूर के नीला देवी से अचानक शादी करने के फैसले को लेकर आदित्य ने कहा कि पिता ने नहीं बताया कि वह शादी करने जा रहे हैं। उस वक्त वह 13 वर्ष के थे। शादी होने के बाद वह नीला देवी से मिले। आदित्य राज कपूर ने अपनी दूसरी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत दयालु हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि दूसरी मां नीला देवी ने खुद के कोई बच्चे नहीं पैदा करने का फैसला किया। कितनी महिलाएं ऐसा करेंगी? और, शम्मी कपूर जैसे क्रेजी शख्स और उनके दो बच्चों की देखभाल करना आसान नहीं था, मैं शर्त लगाता हूँ!

शम्मी कपूर और गीता बाली ने 1955 में शादी की थी; 1965 में बाली की असामयिक मृत्यु के साथ उनका विवाह समाप्त हो गया। कपूर ने 1969 में नीला देवी से दूसरी शादी की।

टॅग्स :शम्मी कपूरमुमताजहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम