लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन के भाई शमास ने आलिया सिद्दकी पर लगाया आरोप, 2.16 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2020 09:02 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी पर दो करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है, ये आरोप शमास सिद्दीकी ने लगाए हैं

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैआलिया ‌सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) पर उनके बुरे बर्ताव को लेकर और उनके द्वारा लगातार बेइज्जत किए जाने के आधार पर उन्हें लीगल नोटिस भेजा था।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। ऐसे में आलिया ने लॉकडाउन के बीच ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक के लिए नोटिस भिजवा दिया था। एक टीवी चैनल से बात करते हुए आलिया ने खुद इस बात को कंफर्म किया था कि उन्हें नवाज से तलाक चाहिए।

हाल ही में आलिया ‌सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) पर उनके बुरे बर्ताव को लेकर और उनके द्वारा लगातार बेइज्जत किए जाने के आधार पर उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। तब आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी पर भी बुरे व्यवाहार का आरोप लगाया था, कहा था कि शमास ने उनके साथ मारपीट तक की थी। नेटवर्क 18 की खबर के अनुसार लेकिन नया मामला शमास और आलिया के बीच का सानने आया है। इसमें शमास ने आलिया पर पलटवार करते हुए सिलसिलेवार घटनाओं का जिक्र किया है।

शमास सिद्दकी के मैसेज

1- शमास का कहना है कि मैंने आलिया को 2.16 करोड़ रुपए लिखित रूप में उसकी प्रोड्यूस की गई फ़िल्म 'हॉली काऊ' के लिए दिए हैं। इस पैसे को आलिया द्वारा साइन किए गए लैटर (04/04/2019) के हिसाब से 90 दिनों के अंदर लौटना था।

2- 90 दिनों के हिसाब से मैंने ईमेल के द्वारा जुलाई 2019 में पहला नोटिस भेजा मेरा पैसा लौटने के लिए।

3- आखिरी नोटिस फरवरी 2020 को किया गया और सही जवाब ना मिलने के कारण मैं इस केस के लिए वकील को नियुक्त किया।

4- अभी आलिया अपने और नवाज़ भाई के मामले में मुझे घसीट रही है और पुलिस कंप्लेन भी कर रही है मेरे ख़िलाफ़ जबकि मैं एक साल से अपना पैसा मांग रहा हूं।

5- नवाज़ भाई के साथ मेरा कारोबारी रिश्ता रहा है मैं 2007 से 2012 तक TV का मशहूर डायरेक्टर रहा हूं और TV छोड़ने के बाद नवाज़ भाई के बिजनेस मैनेजर के तौर पर मैं एक अच्छा ख़ासा पैसा चार्ज करता था। आलिया मेरी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और मैंने हमेशा करियर में इनका सपोर्ट किया।

6- मैंने आलिया को उसकी फ़िल्म हॉली काऊ के लिए बिना किसी नाम या फ़िल्म बिकने के बाद किसी भी तरह के प्रोफ़िट की डिमांड नहीं की थी लिखित रूप में, अग्रीमेंट के बाद भी मैंने आलिया को पैसे देता रहा जिससे फ़िल्म तैयार होकर बिक सके और मेरा पैसा वापस आए।

जबकि इस तरह के आरोपों के लगने के बाद आलिया सिद्दीकी ने इस सभी को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि आलिया ने कहा है कि ये एक ऐसी कंपनी से संबंधित मामला है जिसमें वो 25 फीसदी की पार्टनर हैं। ऐसे में आलिया को पैसे देने की बात का कोई आधार ही नहीं है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!