लाइव न्यूज़ :

Shaktimaan Movie: सुपरहीरो 'शक्तिमान' अब दिखेगा बड़े पर्दे पर, सोनी पिक्चर्स ने दिखाई फिल्म की पहली झलक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2022 19:40 IST

Shaktimaan Movie: 'शक्तिमान' जल्द ही अब बड़े पर्दे पर नजर आएगा। इसकी घोषणा सोनी पिक्चर्स की ओर से की गई है।

Open in App

नई दिल्ली: दूरदर्शन पर 1990 के दशक में बेहद लोकप्रिय हुए 'शक्तिमान' को बहुत जल्द आप बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने ऐलान किया है कि वह टीवी सीरीज 'शक्तिमान' पर आधारित फिल्म लेकर आ रही है। सोनी पिक्चर्स ने एक टीजर भी इस आने वाली फिल्म का जारी किया है। दूरदर्शन पर 1997 से 2000 के बीच 'शक्तिमान' सीरियल बेहद लोकप्रिय हुआ था। इसमें मुकेश खन्ना सुपरहीरो शक्तिमान की भूमिका में थे।

बहर सोनी पिक्चर्स की ओर से जारी टीजर में बताया गया है कि वह मुकेश खन्ना की भीष्म इंटरनेशनल के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेगी। करीब एक मिनट के जारी टीजर में शक्तिमान का कॉस्ट्यूम और शोर के किरदार गंगाधर का चश्मा नजर आता है।

सोनी पिक्चर्स ने टीजर जारी करते हुए लिखा, 'भारत और दुनिया भर में हमारी कई सुपरहीरो फिल्मों की सुपर सफलता के बाद अब हमारे देसी सुपरहीरो का समय है! सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस 'शक्तिमान' को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है।'

साथ ही ट्वीट में कहा गया, 'हम ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड और मुकेश खन्ना की भीष्म इंटरनेशनल के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्साहित हैं। #ShatkimaanMovie के लिए तैयार हो जाओ। और डिटेल भी जल्द दी जाएगी। क्या आप उत्साहित हैं?'

फिल्म के निर्देशक और अन्य कलाकारों के बारे में विवरण सामने नहीं आ सका है। बता दें कि 'शक्तिमान' सीरियल डीडी नेशनल पर लगभग 450 एपिसोड तक चला था और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। इस शो में किटू गिडवानी और वैष्णवी महंत ने गीता विश्वास का किरदार निभाया था जो एक रिपोर्टर है और शक्तिमान से प्यार करती है। वहीं, अभिनेता सुरेंद्र पाल ने मुख्य खलनायक तमराज किलविश की भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!