लाइव न्यूज़ :

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का आरोप, होटल में मारा गया था छापा

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2022 09:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में एक होटल में छापेमारी के बाद पकड़े गए सिद्धांत कपूर, ड्रग्स सेवन का आरोप।पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है, जिनका ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया है, सिद्धांत इन 6 लोगों में शामिल।बेंगलुरु के एमजी रोड में एक होटल में छापेमारी के बाद सिद्धांत को पुलिस ने हिरासत में लिया।

बेंगलुरु: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के एमजी रोड में एक होटल में छापेमारी के बाद सिद्धांत सहित छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये सभी ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग होटल में पार्टी कर रहे थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु के एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा था। यहां एक पार्टी चल रही थी। छापे के बाद पुलिस ने ड्रग्स के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। सिद्धांत कपूर का नमूना उन छह में से एक था जो पॉजिटिव मिला। पुलिस ने बताया है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों ने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में ही उसका सेवन किया।

सिद्धांत कपूर भी एक अभिनेता हैं। वे 2020 में वेब सीरीज 'भौकाल' में 'चिंटू डेढ़ा' के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। इसमें- शूटआउट एट वडाला, अग्ली, हसीना पारकर, चेहरे जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने भागम भाग, चुप चुप के, ढोल जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

बता दें कि हिरासत में लिए गए सिद्धांत की बहन श्रद्धा कपूर उन लोगों में शामिल हैं, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स सेवन संबंधी विवाद के बाद पूछताछ की थी। हालांकि, कुछ भी ठोस रूप से साबित नहीं हो सका था। श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सितंबर- 2020 में व्हाट्सएप चैट के आधार पर पूछताछ की गई थी।

टॅग्स :श्रद्धा कपूरबेंगलुरुशक्ति कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया