लाइव न्यूज़ :

Shaitaan Trailer Release: बेटी को बचाने के लिए 'शैतान' से भिड़ेंगे अजय देवगन, हॉरर फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, देखें यहां

By अंजली चौहान | Updated: February 22, 2024 17:52 IST

Shaitaan Trailer Release: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। देखें यहां...

Open in App

Shaitaan Trailer Release: सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। गुरुवार, 22 जनवरी को ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैन्स को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म  'शैतान' अजय देवगन और आर माधवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म है जो कि काले जादू, अच्छाई और बुराई के बीच की जंग को बड़े पर्दे पर पेश करेगा। 

फिल्म का निर्देशन विकास बहला ने किया है। यह फिल्म आर माधवन और ज्योतिका के साथ अजय देवगन की पहली फिल्म है और दर्शक इस तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। दिलचस्प बात यह है कि आर माधवन फिल्म में एक भयावह खलनायक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और उनके खतरनाक लुक ने दर्शकों को और अधिक चाहने पर मजबूर कर दिया है।

शैतान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैन्स फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

शैतान का डरावना ट्रेलर आउट

निर्माताओं द्वारा जारी शैतान के ट्रेलर की शुरुआत एक अनजान के कदमों से होती है। जैसे ही आर माधवन अजय देवगन के घर में कदम रखते हैं वैसे ही उनके घर में बुरी शक्तियों का वास हो जाता है। हालांकि, ऑन स्क्रीन अजय देवगन की पत्नी बनी ज्योतिका को इस खतरे का अंदाजा हो जाता है और वह वह अपने पति से माधवन से छुटकारा पाने के लिए कहती है, लेकिन पहले ही बहुत देर हो चुकी है। यह दावा करते हुए कि उसने उनकी बेटी को सम्मोहित कर लिया है, वह उसे उनके खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।

शैतान बने माधवन के इरादे से अंजान अजय अपनी बेटी और परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी आर माधवन के कब्जे में दिल दहला देने वाली चीजें करती दिख रही है। फिल्म में एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस का मिश्रण है। इंटरनेट पर प्रशंसकों ने ट्रेलर को पसंद किया और आगामी फिल्म के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। 

इस बीच, निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'खुशियां बटोर लो' रिलीज किया है। जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया, गाने का संगीत अमित त्रिवेदी द्वारा समर्थित है। 

टॅग्स :अजय देवगनआगामी फिल्मबॉलीवुड हीरोआर माधवनहिन्दी सिनेमा समाचारमूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!