लाइव न्यूज़ :

Shaitaan Box Office Collection Day 7: दुनिया भर में बजा शैतान का डंका, वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2024 14:32 IST

Shaitaan Box Office Collection Day 7: कमाई के मामले में शैतान ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Open in App

Shaitaan Box Office Collection Day 7:अजय देवगन और आर माधवन की शैतान ने रिलीज के महज एक ही सप्ताह में अपना परचम लहरा दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ ही फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 8 मार्च को रिलीज हुई शैतान को एक हफ्ता बीता है और यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा सामने आया है जिसके बारे में सैकनिल्क,कॉम के मुताबिक, शैतान ने सात दिनों में 115.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वहीं, इंडिया में इसका सात दिनों का कलेक्शन करीब 79.75 करोड़ रुपये है। 'शैतान' ने गुरुवार, 14 मार्च, 2024 को कुल मिलाकर 12.68% हिंदी ऑक्यूपेंसी का दावा किया। इन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 'शैतान' 2024 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसने शीर्ष तीन कमाई करने वालों में स्थान हासिल किया है। शैतान ने अपने सातवें दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 5.75 करोड़ की कमाई की।

शैतान के बारे में

जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, शैतान का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है। शैतान 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म वश का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है। शैतान में आर माधवन के नेगेटिव रोल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, पिता के रूप में अजय देवगन की खासी प्रशंसा की जा रही है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअजय देवगनआर माधवनफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम