लाइव न्यूज़ :

Shaitaan Box Office Collection Day 1: 'शैतान' की गिरफ्त में दर्शक, रिलीज के पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने की बंपर कमाई

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2024 10:19 IST

Shaitaan Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की 'शैतान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.50 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया। फिल्म में आर माधवन और ज्योतिका भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Open in App

Shaitaan Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर हॉरर फिल्म शैतान बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म 8 मार्च को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और इसने शानदार शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन पहले दिन 14.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

शुक्रवार को फिल्म को ओवरऑल 25.70 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली। विकास बहल द्वारा निर्देशित, शैतान में जानकी बोदीवाला भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म फैन्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शैतान का दबदबा देखने को मिल रहा है जहां दर्शक इसका रिव्यू दे रहे हैं। दर्शकों को हॉरर थ्रिलर मूवी में अजय और माधवन का किरदार सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। शैतान ने लगभग 195,000 टिकट बेचे हैं, जिससे दूसरे दिन पहले ही 4.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर शैतान का सामना रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज अभिनीत 'तेरा क्या होगा लवली' से हो रहा है।  

गौरतलब है कि 'शैतान' गुजराती फिल्म 'वाश' का रीमेक है। रिलीज से पहले, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कुछ बदलाव करने का सुझाव देते हुए फिल्म को यू/ए रेटिंग दी है।

बता दें कि जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'शैतान' का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्महिन्दी सिनेमा समाचारअजय देवगनआर माधवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम