लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में एक स्टार किड्स की हो रही है एंट्री, शॉर्ट फिल्म कर रहीं शाहरुख की बेटी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 05:13 IST

खबरों की मानें तो इन दिनों सुहाना एक शॉर्ट फिल्म में काम कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही सुहाना ने अपने स्कूल में रोमियो-जूलियट का एक प्ले किया था, जिसकी मीडिया में काफी चर्चा हुई थी.

Open in App

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक स्टार किड्स की एंट्री हो रही है. जाह्नवी कपूर, सारा अली खान के बाद चंकी पांडे की बेटी अनन्या और अन्य कई स्टारकिड्स भी अपनी डेब्यू फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी जल्द ही बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली हैं.

खबरों की मानें तो इन दिनों सुहाना एक शॉर्ट फिल्म में काम कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही सुहाना ने अपने स्कूल में रोमियो-जूलियट का एक प्ले किया था, जिसकी मीडिया में काफी चर्चा हुई थी. अब सोशल मीडिया पर सुहाना की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एक शॉर्ट फिल्म के लिए अपने दोस्तों के साथ शूटिंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं.

सुहाना ने कोई शॉट दिया है, जिसे वह स्क्रीन पर देख रही हैं. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद एक बार फिर सुहाना के बॉलीवुड में आने की चर्चा जोर पकड़ रही है. वैसे, यह तस्वीर यूएस की बताई जा रही है. सुहाना बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और इन दिनों एक्टिंग कोर्स कर रही हैं.

बेटा नहीं बनेगा हीरो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर भी खबरें आती रहती हैं कि वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाएंगे. लेकिन हाल ही में किंग खान ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ कर दिया कि आर्यन को फिल्मों से काफी लगाव तो है लेकिन वह एक्टर नहीं बनना चाहते.

शाहरुख ने कहा, ''आर्यन जरूर फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनेगा लेकिन एक्टर के तौर पर नहीं. वह एक निर्देशक के तौर पर अपना करियर बनाना चाहता है जिसकी ट्रेनिंग के लिए उसे यूएस के एक स्कूल में भेजा गया है.''

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?