लाइव न्यूज़ :

जाम में फंसे शाहरुख खान, कहा-जैसी भी है, अपनी दिल्ली है

By भाषा | Updated: October 25, 2019 10:52 IST

शाहरुख कल शहर के पीवीआर अनुपम में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे। तय समय के बाद पहुंचे शाहरुख ने विलंब के लिए माफी मांगी और बताया कि ट्रैफिक जाम इस विलंब की वजह था।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में होने वाले ट्रैफिक जाम का अनुभव बॉलीवुड के किंग खान को भी हुआ और बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में वह देर से पहुंचे।शाहरुख खान ने मुस्कुराते हुए कहा ‘‘जैसी भी है, अपनी दिल्ली है।’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले ट्रैफिक जाम का अनुभव बॉलीवुड के किंग खान को भी हुआ और बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में वह देर से पहुंचे। हालांकि कारण बताते हुए शाहरुख खान ने मुस्कुराते हुए कहा ‘‘जैसी भी है, अपनी दिल्ली है।’’ शाहरुख कल शहर के पीवीआर अनुपम में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे।

तय समय के बाद पहुंचे शाहरुख ने विलंब के लिए माफी मांगी और बताया कि ट्रैफिक जाम इस विलंब की वजह था। उन्होंने कहा ‘‘देर से आने के लिए माफी चाहता हूं। मैं समय पर निकला था लेकिन ट्रैफिक में फंस गया। मैं इसकी शिकायत नहीं कर रहा हूं। यह हमारा शहर है। जैसी भी है, अपनी दिल्ली है। ’’

भारत का पहला मल्टीप्लेक्स और दिल्ली में अपनी अलग पहचान रखने वाला सिनेमा परिसर पीवीआर अनुपम कुछ दिनों के लिए बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। इस परिसर का पुन:निर्माण एवं साजसज्जा की जानी है। पीवीआर अनुपम 1997 में खुला था और इसकी पहली फिल्म शाहरुख की ‘‘यस बॉस’’ थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। शाहरुख ने यह भी कहा कि फिल्मों के टिकट दरों में हो रही वृद्धि की जिम्मेदारी उनके जैसे फिल्मी सितारों की भी बनती है।

उन्होंने कहा ‘‘टिकट की कीमतों में तेजी से हो रही वृद्धि के लिए हम जैसे कुछ सितारे भी जिम्मेदार हैं क्योंकि सप्ताहांत में फिल्मों की रिलीज के दौरान हम टिकट दरें अधिक रखते हैं। फिल्में महंगी हो गई हैं।’’ किंग खान ने यह भी कहा ‘‘मनोरंजन के लिए अलग अलग मंच हैं। लेकिन फिल्म थिएटर दर्शकों को सिनेमा के ‘असली रोमांस’ का जो अहसास कराते हैं, वह कोई दूसरा मंच नहीं करा सकता।’’ देश में और अधिक संख्या में थिएटरों की जरूरत रेखांकित करते हुए शाहरुख ने कहा ‘‘मैं हमेशा कहता हूं कि हम अकेले रो सकते हैं लेकिन अकेले हंस नहीं सकते। जब तक मानवता के बारे में यह बात सच है, तब तक सिनेमा फलता फूलता रहेगा।’’

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?