लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ीं, सीए ने इनकम टैक्स से कहा- जाली दस्तावेज से खरीदा बंगला, शाहरुख को थी जानकारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 12:38 IST

शाहरुख खान के अलीबाग स्थित फार्महाउस की जमीन की खरीदारी की इनकम टैक्स विभाग जाँच कर रहा है।

Open in App

इनकम टैक्स विभाग की जाँच का सामना कर रहे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अलीबाग स्थित फार्महाउस मामले में शाहरुख खान के सीए ने इनकम टैक्स से कहा है कि जमीन खरीदने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था।  बता दें कि शाहरुख पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने डेजा वू नामक कंपनी के मार्फत खेती की जमीन खरीदकर उस पर रिहाइशी बंगला बनवा लिया। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के सीए मोरेश्वर अजगांवकर ने इनकम टैक्स विभाग को बताया है कि शाहरुख के कहने पर उन्होंने जाली डॉक्टयूमेंट्स का सहारा लेकर जमीन खरीदी थी।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया है कि सीए अजगांवकर ने उन्हें कहा कि वो केवल शाहरुख के आदेशों का पालन कर रहे थे। आयकर अधिकारियों के मुताबिक अजगांवकर ने पूछताछ में माना है कि उन्होंने जाली दस्तावेजों और 7/12 एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल शाहरुख के कहने पर किया। 7/12 एक्सट्रैक्ट राज्य के राजस्व का होता है। जिसमें खरीदने की तारीख, मालिक का नाम, एरिया, जमीन का प्रकार और दूसरी जरूरी बातें लिखी होती हैं। 

बता दें की जाली दस्तावेज के मुताबिक इस जमीन पर बंगला 1991 से पहले से था। लेकिन 2003 के गूगल अर्थ सैटेलाइट में वहां पर कोई बंगला नहीं दिख रहा है। वहीं शाहरुख की कंपनी ने रजिस्ट्रार के सामने दिखाया है कि बंगले में 16 करोड़ रुपये तक का निवेश किया गया है। दूसरी तरफ आयकर विभाग का अनुमान है कि बंगले के निर्माण में तकरीबन 50 करोड़ रुपये खर्च किये गए।

2004 में शाहरुख की कंपनी डेजा वू फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये यह जमीन खरीदी गई थी। खरीदने के समय कंपनी इस जमीन पर खेती और खेती के विकास का काम करेगी ऐसा कहा गया था, लेकिन 2004 से लेकर अबतक कंपनी की तरफ से इस जमीन पर एक पैसे का भी खेती का काम नहीं किया गया।

टॅग्स :शाहरुख़ खानआयकरआयकर विभागमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी