लाइव न्यूज़ :

खुलासा! करण के साथ 'कॉफी' पीते नजर नहीं आएंगे शाहरुख खान, कहीं दोस्ती में तो नहीं पड़ रही दरार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 09:33 IST

करण जौहर के इस शो में शाहरुख अब नहीं जाएंगे। करण जौहर अपने दोस्त शाहरुख खान को शो पर बुलाना चाहते हैं लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार कॉफी विद करण में शाहरुख नहीं जाएंगेकिंग खान की दूरी कर लेने से दोनों की दोस्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं

करण जौहर और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं और इन दिनों  चैट शो 'कॉफी विद करण' पर फैंस की निगाहें टिकी हैं। फैंस बस इसका इंतजार कर रहे हैं कि कब किंग खान इस शो में चार चांद लगाने पहुंचें। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शायद शाहरुख खान इस बार 'कॉफी विद करण' का हिस्सा नहीं बनेंगे।

 डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार करण जौहर के इस शो में शाहरुख अब नहीं जाएंगे। करण जौहर अपने दोस्त शाहरुख खान को शो पर बुलाना चाहते हैं लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। शाहरुख खान का करियर काफी समय से खराब चल रहा है और वो अपना पूरा ध्यान केवल उस पर ही फोकस करना चाहते हैं। हाल ही उनकी फिल्म कोई खाल कमाल नहीं कर पाई है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो शो पर जाकर क्या बात करेंगे।’  

वहीं, देखा गया है कि पिछले कुछ समय से करण और शाहरुख के बीच लगातार दूरियां बढ़ रही हैं और इसका कारण करण जौहर की किंग खान के राइवल्स से नजदीकियां हैं। 

जबकि करण पिछले काफी समय से सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं, जो किंग खान को पसंद नहीं आ रहा है। सलमान खान को छोड़कर ये सभी कलाकार कॉफी विद करण 6 का हिस्सा बन चुके हैं। शाहरुख के द्वारा शो से दूरी कर लेने से कहा जा रहा है कि इन दोनों की दोस्ती में दूरी  तो नहीं आ गई है।  

टॅग्स :करण जौहरशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?