लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की अगली फिल्म का टाइटल हुआ 'लीक', बॉलीवुड बादशाह के फैन्स को ऐसे लगी भनक

By अंजली चौहान | Updated: May 29, 2024 10:21 IST

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की आने वाली नई फिल्म का टाइटल उनके फैंस को पता चल गया है।

Open in App

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की आने वाली नई फिल्म का टाइटल फैन्स को पता चल गया है। लेकिन ये सब शाहरुख खान की एक 'गलती' के चलते हुआ है। पिछली बार किंग खान के फैन्स ने उन्हें डंकी मूवी में देखा था जिसके बाद दर्शक इंतजार कर रहे थे कि शाहरुख की अगली मूवी कौन सी होगी? दरअसल एक वीडियो से सोशल मीडिया यूजर्स को पता चला कि शाहरुख एक मूवी पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख की अगली फिल्म का नाम किंग है।

इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान उनके साथ नजर आएंगी। हालांकि शाहरुख खान ने खुद इसपर कुछ नहीं कहा है। लेकिन माना ये जा रहा है कि वे जल्द ही फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। ये सब कयास एक वीडियो के चलते लगाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि शाहरुख ने एक वीडियो शेयर कियाा है। जिसमें वे सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को बधाई दे रहे हैं।  दरअसल संतोष सिवन को कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाना माना Pierre Angenieux Excel Lens अवॉर्ड मिला है। इसी वीडियो के चलते फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही शाहरुख की कोई नई मूवी देखने को मिलेगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के पास जो टेबल है उस पर कोई स्क्रिप्ट रखी है। स्क्रिप्ट में फिल्म का टाइटल दिख रहा है। जैसे ही वीडियो शेयर किया गया उसके कुछ देर बाद ही वीडियो  वायरल हो गया ।

सोशल मीडिया पर एक फैन ने कहा कि किंग खान ने खुद से अनाउंसमेंट कर दी है। लोग काफी समय से किंग का इंतजार कर रहे हैं। एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइए। एक दूसरे फैन ने कहा कि इस अनाउंसमेंट के लिए शुक्रिया किंग खान। 

पिछले कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मूवी किंग पर काम चल रहा है। फिल्म मेकर सुजॉय घोष इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद भी इस मूवी के प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले बात की जा रही थी कि शाहरुख खान का इस मूवी में कैमियो रोल होगा। अब लेकिन वो बात पुरानी हो गई है और माना जा रहा है कि किंग खान बेटी सुहाना के साथ ही मेन रोल करते दिखेंगे।

इससे पहले जो खबरें सामने आई थीं उनके मुताबिक सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष लगातार शाहरुख खान के संपर्क में हैं। वे शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना के साथ पिछले साल अक्टूबर से इस साल फरवरी तक कई मुलाकातें कर चुके हैं। फिल्म को लेकर एक सूत्र ने बताया, “ ये फिल्म पठान और जवान से हटकर होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख अलग किस्म का एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म की मेन स्टोरी इमोशनल स्टोरी रहेगी। जिसमें बहुत से मोड़ आएंगे।”

टॅग्स :शाहरुख खानआगामी फिल्मबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच