लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने अपने खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वालों को लगाई लताड़, ट्वीट पर कसा तंज

By मेघना वर्मा | Updated: September 8, 2019 11:27 IST

शाहरुख खान ने एक दिन पहले चंद्रयान 2 के लिए भी ट्वीट कर सभी का दिल जीत लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में दिखाई दिए थे।शाहरुख खान ने फिल्म 'द लायन किंग' में मुफासा कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूरी बनाकर रखी है। आखिरी बार एक्टर फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिर्फ अपनी आवाज दी थी। कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद ही शाहरुख खान ने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। 

मगर अक्सर मीडिया में और सोशल प्लेटफॉर्म पर यह खबरें आती रहती हैं कि शाहरुख ने नई फिल्म साइन कर ली है। वह जल्द ही पर्दे पर लौटेंगे। हाल ही में राकेश शर्मा पर बन रही फिल्म को उनकी मंजूरी मिलने की भी बात सामने आयी थी। सिर्फ यही नहीं, कहा यह भी जा रहा था कि शाहरुख ने कैटरीना के साथ एक और फिल्म साइन की है। 

अब इन सभी फेक न्यूज फैलाने वालों पर किंग खान ने तंज कसा है और उनको मुंह तोड़ जवाब दिया है। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। शाहरुख ने लिखा, 'ये जानकर बहुत अच्छा लगता है कि मेरी गैरमौजूदगी में और मेरे पीठ पीछे मैं जादूई तरीके से कितनी फिल्में साइन कर लेता हूं जिसके बारे में मुझे खुद कुछ नहीं पता होता। बॉयज एंड गर्ल्स मैं तभी कोई फिल्म करूंगा जब मैं कहूंगा कि हां मैं फिल्म कर रहा हूं...'

शाहरुख का ये पोस्ट उन सभी लोगों के गालों पर तमाचा जैसा है जिन्होंने उनकी फिल्म साइन करने की खबर को फैलाया है। शाहरुख इन दिनों नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को प्रोजक्ट कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ने एक दिन पहले चंद्रयान 2 के लिए भी ट्वीट कर सभी का दिल जीत लिया था। 

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?