लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने 'दीवाना' को याद करते हुए कही ये बात तो मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार जवाब, अब सोशल मीडिया पर फैन्स के कमेंट्स की आईं बाढ़

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2023 13:09 IST

आप शाहरुख खान के प्रशंसक हैं, तो आप शायद जानते होंगे कि उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी और इस साल बॉलीवुड में शाहरुख के 31 साल पूरे हो गए। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए, शाहरुख ने ट्विटर पर बेहद मनोरंजक आस्क एसआरके सत्र की घोषणा की

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना को 31 साल पूरे हो गएअपनी फिल्म को याद करते हुए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शाहरुख खान के पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान को कौन नहीं जानता। बॉलीवुड स्टार की लोकप्रियता हर जगह है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फैन्स अक्सर उनके लिए कुछ न कुछ हर रोज पोस्ट करते हैं और शाहरुख भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए किंग खान अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं जो कई बार वायरल हो जाता है। इस बार भी शाहरुख खान का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म दीवाना जिससे उन्होंने अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी और इस साल बॉलीवुड में शाहरुख के 31 साल पूरे हो गए।

इस मौके पर जश्न मनाने के लिए, शाहरुख ने ट्विटर पर बेहद मनोरंजक आस्क एसआरके सत्र का ऐलान किया वह भी 30 मिनट के लिए। कई मजाकिया जवाबों और मजेदार कमेंट्स के बीच यूजर्स बॉलीवुड के बादशाह की प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं। यहां तक कि मुंबई पुलिस भी खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पाई। 

शाहरुख खान के पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने भी कमेंट कर मजेदार जवाब दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह सब तब शुरू हुआ जब एक ट्विटर यूजर ने सुपरस्टार से उनकी पहली फिल्म में उनकी प्रतिष्ठित प्रविष्टि के बारे में पूछा। “सर, जब आप अपनी इस फिल्म को देखते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है। 31 साल हो गए हैं और यह अभी भी हमें सिहरन पैदा करता है।

इस पोस्ट का रिप्लाई करते हुए इस पर शाहरुख ने कहा कि उन्हें हेलमेट पहनना चाहिए था क्योंकि दीवाना फिल्म में एक सीन जिसमें शाहरुख खान सड़क पर बाइक पर स्टंट कर रहे लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। इसी पर पोस्ट करते हुए शाहरुख ने हेलमेट पहनने की बात कही। 

शाहरुख के ट्वीट के जवाब में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भी एक ट्वीट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “स्वदेस या परदेस, सुरक्षा का बादशाह #हेल्मेटहैना।”

मुंबई पुलिस के इस कमेंट के बाद कई और यूजर्स ने भी तरह-तरह के पोस्ट कर मजेदार कमेंट्स किए। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानमुंबई पुलिसTraffic Policeबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया