लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से शाहरुख खान को मिली डॉक्टरेट की मानद डिग्री

By भाषा | Updated: August 9, 2019 16:33 IST

Open in App

सुपरस्टार शाहरुख खान को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित ला ट्रोब विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। अभिनेता को यह उपाधि शुक्रवार को यहां प्रदान की गई और इसका मकसद उनके द्वारा वंचित बच्चों की मदद करने और एमईईआर फाउंडेशन के जरिए महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके काम को पहचान देना था।

इसके अलावा उन्हें यह डिग्री मनोरंजन उद्योग में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया। शाहरुख (53) ने यहां एक समारोह के दौरान दर्शकों से कहा, ‘‘ यह पुरस्कार उसके लिए नहीं है जो एमईईआर फाउंडेशन ने किया है, बल्कि यह पुरस्कार उन महिलाओं के साहस को दिया गया है जो अन्याय, गैरबराबरी और निर्दयता के खिलाफ खड़ी होती हैं।’’

शाहरुख यहां भारतीय फिल्म महोत्सव-मेलबर्न के 10वें संस्करण के मौके पर शहर में आए हुए हैं। वहीं इस विश्वविद्यालय के चांसलर ने कहा कि संस्थान का भारत के साथ विशेष रिश्ता है।

इस मौके पर अभिनेता को कोकाबुरा क्रिकेट बैट भी दिया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय ने ‘शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप’ की भी घोषणा की। 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?