लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन का हाथ झटका, वीडियो देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2023 15:59 IST

अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंबई हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में शाहरुख खान को फैंस के हाथ को दूसर हटाते देखा जा सकता है।शख्स का हाथ दूर धकेलने के बाद शाहरुख चलते हुए पीछे मुड़कर उसको कुछ कहते नजर आए।

मुंबईः अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंबई हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया। बुधवार को एक पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। बाहर आने के दौरान शाहरुख के साथ किनारे खड़ा एक शख्स सेल्फी लेने की कोशिश करता है जिससे शाहरुख इनकार कर देते हैं।

वीडियो में शाहरुख खान को फैंस के हाथ को दूसर हटाते देखा जा सकता है। शख्स का हाथ दूर धकेलने के बाद शाहरुख चलते हुए पीछे मुड़कर उसको कुछ कहते नजर आए। इसके बाद शाहरुख के सुरक्षाकर्मी उन्हें उनकी कार तक ले गए। एक शख्स ने इसपर टिप्पणी करते हुए लिखा कि वह फैन नहीं बल्कि एयरपोर्ट का स्टाफ था। उसने शाहरुख खान को छुआ भी नहीं लेकिन उन्होंने उसका बुरी तरह अपमान किया। यह सिलेब का असली चेहरा दिखाता है। फुल एटिट्यूड। एक ने लिखा- एंटरटेनर को हीरो बनाने से यही होता है।

वहीं एक अन्य ने कहा-  एटिट्यूड तो देखो। वहीं कुछ ने इसे लगत नहीं माना। उनका कहना है कि सिलेब्रिटी की भी लाइफ होती है। एक ने शाहरुख के समर्थन में लिखा- अकड़ और एटिट्यूड देखनेवालों खुद को एसआरके की जगह रखकर देखो, तब पता चलेगा। इंसान यात्रा करके, कुछ काम करके आया होगा, दिमाग में क्या है क्या नहीं है दुनिया को क्या पता?

पिछले हफ्ते, शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म डंकी के लिए कश्मीर गए थे। ऑनलाइन सामने आई एक तस्वीर में अभिनेता ठंड के मौसम में अपने प्रशंसकों के साथ नजर आए थे। तस्वीर में उन्होंने ब्लैक पफर जैकेट और मैचिंग कार्गो पैंट पहनी है।ट्विटर पर एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें अभिनेता को श्रीनगर हवाईअड्डे पर भीड़ से घिरते हुए देखा गया था।

डंकी इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी होंगी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?