लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने किया फिल्म ‘जीरो’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ का जिक्र, कहा- "मुझे नहीं पता कि मैं अच्छी फिल्में कर पाऊंगा या नहीं"

By भाषा | Updated: December 9, 2019 13:37 IST

शाहरुख खान ने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा चिंता होती है कि अगर मैं निर्देशक बन गया, मैं सच में बहुत अकेला हो जाऊंगा और रोजमर्रा की जिंदगी से कट जाऊंगा।

Open in App

अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वह एकांतप्रिय लेकिन खुश इंसान है, मगर निर्देशक बनने पर उनके तनहा और उदास होने की आशंका है। अभिनेता का मानना है कि निर्देशन के पेशे में बेहद अकेलापन है।

शाहरुख ने ‘बीबीसी’ के पत्रकार एवं ‘टॉकिंग मूवीज’ के होस्ट टॉम ब्रुक को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यह भगवान की भूमिका जैसा है, आप एक फिल्म बनाते हैं, आप अभिनेताओं को बताते हैं कि अभिनय कैसे किया जाए, संवादों का चयन करना, थिएटरों में जाना....काले कमरों में उसकी ‘एडिटिंग’ करना... और जब फिल्म रिलीज होती है तो उसकी कामयाबी और नाकामयाबी के लिए आप ही जिम्मेदार होते हैं। मुझे लगता है कि निर्देशन के काम में बेहद अकेलापन है।’’

शाहरुख खान ने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा चिंता होती है कि अगर मैं निर्देशक बन गया, मैं सच में बहुत अकेला हो जाऊंगा और रोजमर्रा की जिंदगी से कट जाऊंगा। एक स्टार होने के नाते में पहले ही बेहद एकांतप्रिय, शांत, खुद तक सीमित रहने वाला इंसान हूं। अभी मैं काफी तनहा लेकिन खुश महसूस करता हूं। अगर मैं निर्देशक बन गया तो और अकेला और दुखी हो सकता हूं।’’

शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘जीरो’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी फिल्मों के बडे़ पर्दे पर कुछ खास कमाल ना कर पाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन फिल्मों पर काम करते समय भी उन्हें लगा था कि वे अच्छी ‘‘फिल्म’’ बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे भी दिन आते हैं, जब मैं फिल्मों पर चर्चा करता हूं और मुझे सच में लगता है कि यह सही फिल्म है और फिर मुझे एहसास होता है कि आखिरी दो फिल्मों के बारे में भी मुझे यही लगा था। मुझे नहीं पता कि मैं अच्छी फिल्में कर पाऊंगा की नहीं। इसकी गारंटी कोई नहीं दे सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 25 साल के करियर के ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ की जैकेट, ‘बाजीगर’ के जूतों सहित कई फिल्मों में पहने कपड़े मेरे पास हैं। एक दिन जब मुझे दिग्गज का तमगा दिया जाएगा तो मैं उसे दान के लिए बेच सकता हूं। मैंने उन्हें संग्रहालय या किसी और इस्तेमाल के लिए रखा है।’’

अपनी आने वाली पीढ़ी को कोई सलाह देने के सवाल पर शाहरुख ने कहा कि वह युवा पीढ़ी को कड़ी मेहनत करने और शौहरत को सिर पर सवार ना होने की हिदायत देंगे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया