लाइव न्यूज़ :

अंजलि के परिवार की मदद के लिए सामने आए शाहरुख खान, अज्ञात राशि की मदद कर किंग खान ऐसे बने परिवार का सहारा

By आजाद खान | Updated: January 7, 2023 23:55 IST

आपको बता दें कि शाहरूख खान की आने वाली फिल्म का नाम पठान है जो इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअंजलि एक्सीडेंट केस में परिवार की मदद के लिए अभिनेता शाहरुख खान सामने आए है। सूत्रों के अनुसार, उनकी एक एनजीओ ने परिवार को अज्ञात राशि की मदद की है। सूत्रों के मुताबिक, इस मदद की राशि को खास तौर पर मृत अंजलि सिंह की मां की मदद के लिए दिया गया है।

नई दिल्ली: शाहरुख खान की एनजीओ मीर फाउंडेशन ने कंझावला में हुए दर्दनाक हादसे में जान गवाने वाली अंजलि सिंह के घर वालों को आर्थिक मदद की है। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए एनजीओ ने अज्ञात राशि की मदद की है। 

आपको बता दें कि नए साल के मौके पर दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावला के बीच हुए एक हादसे में मृत अंजलि सिंह की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि वह परिवार में एकेली ऐसी सदस्य थी जो पूरे घर को चलाती थी। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि ई-टाइम्स के सूत्र ने खुलासा किया है कि "शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को अज्ञात राशि दान की है। अंजलि परिवार की एकमात्र कमाने वाली थी जिसमें उनकी मां और भाई-बहन शामिल हैं।"

सूत्रों की माने तो एनजीओ ने यह राशि मृत अंजलि सिंह के भाई-बहनों को राहत देने और खास तौर पर उसकी मां के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए दी है। ऐसे में यह खुलासा नहीं हुआ है कि मीर फाउंडेशन ने कुल कितने रूपए की मदद की है, लेकिन एक्टर के इस पहल पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

इससे पहले भी मीर फाउंडेशन कर चुका है जरूरतमंदों की मदद

यह पहली बार नहीं है कि मीर फाउंडेशन ने किसी जरूरतमंद की मदद की है। इससे पहले भी मीर फाउंडेशन ने कई लोगों की मदद की है। यह एनजीओ जमीनी स्तर पर काम करती है और यह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमेशा से आगे आती रहती है। 

यह फाउंडेशन शाहरूख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर बनी है जो इसी तरीके से कमजोर लोगों की मदद करती है। गौरतलब है कि शाहरूख खान की आने वाली फिल्म का नाम पठान है जो इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोNGO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपार्थ गौतम फाउंडेशन की पहल: पहले दिवाली, फिर होली - लगातार खुशियां बांटने का सिलसिला

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?