लाइव न्यूज़ :

‘पठान’ की सफलता के बाद पहली बार सामने आए शाहरुख, जॉन अब्राहम के बारे में कही ये बात

By शिवेंद्र राय | Updated: January 30, 2023 20:35 IST

कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही ‘पठान’ की कामयाबी से शाहरुख खान भी गदगद हैं। इस फिल्म से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान ने वापसी की है। ‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख ने पहली बार मीडिया से बात की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और दुनियाभर में लगभग पांच सौ करोड़ की कमाई कर चुकी है ‘पठान’‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख ने पहली बार की मीडिया से बातइस दौरान दौरान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मौजूद रहे

मुंबई: शाहरुख खान की  हालिया रिलीज़ फिल्म ‘पठान’ इन दिनों कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। रिलीज के बाद से लगातार कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही ‘पठान’ की कामयाबी से शाहरुख खान भी गदगद हैं। इस फिल्म से  4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान ने वापसी की और बता दिया कि क्यों उन्हें इंडस्ट्री का बादशाह खान कहा जाता है।

महज 5 दिनों के अंदर भारत और दुनियाभर में लगभग पांच सौ करोड़ की कमाई कर चुकी  ‘पठान’ के बारे में बात करने के लिए आज पहली बार शाहरुख खान फिल्म की पूरी टीम के साथ मीडिया के सामने आए और सवालों के जवाब दिए। मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मौजूद रहे।

इस दौरान शाहरुख ने कहा,  "सिनेमा, मीडिया सब ने बहुत अच्छे से फिल्म को सपोर्ट किया। आप सबको बहुत धन्यवाद। फिल्म 'पठान' का समर्थन करने के लिए हम सभी दर्शकों और मीडिया के बहुत आभारी हैं। इस तथ्य के बावजूद कि कुछ चीजें फिल्म की खुशहाल रिलीज को रोक सकती थीं।"

 शाहरुख खान ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले जॉन अब्राहम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह जॉन को लंबे समय से जानते हैं लेकिन साथ काम करने का यह पहला मौका था। शाहरुख ने कहा, "मैंने सोचा जब मुझे जॉन अब्राहम के साथ काम करना था तो बॉडी भी होनी चाहिए। इसलिए मैंने खूब वर्कआउट किया।"

इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे कोई त्यौहार है। जब आप ईमानदारी से काम करते हैं तो ये प्यार मिलता है। शूटिंग के दौरान हमने अच्छा समय बिताया। शाहरुख ने कहा था कि ऐसे लोगों के साथ काम करो जिनके साथ आप सहज हो। इस फिल्म का इरादा शुद्ध मनोरंजन और दर्शकों को एक साथ लाने का था।"

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा, "शाहरुख एक्टर नहीं हैं, इमोशन हैं। मैं दीपिका के साथ पहले काम कर चुका हूं। इसकी ग्रोथ देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। टेक्निकल टीम और प्रोडक्शन टीम ने बहुत मेहनत की है। मीडिया टीम का बहुत धन्यवाद और हम तीनो के फैंस का शुक्रिया।"

टॅग्स :शाहरुख खानजॉन अब्राहमदीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!