लाइव न्यूज़ :

31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’, असफल क्रिकेट खिलाड़ी का चित्रण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2021 18:43 IST

अभिनेता शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।”

Open in App
ठळक मुद्दे“जर्सी” का निर्देशन गौतम तिन्नानुरि ने किया है।यह दिवाली पर रिलीज होनी थी।मूल तेलुगु फिल्म का निर्देशन भी तिन्नानुरि ने किया था।

मुंबईः अभिनेता शाहिद कपूर ने रविवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म “जर्सी” 31 दिसंबर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म 2019 में इसी नाम से बनी एक तेलुगु फिल्म का रीमेक है।

“जर्सी” का निर्देशन गौतम तिन्नानुरि ने किया है और यह दिवाली पर रिलीज होनी थी। मूल तेलुगु फिल्म का निर्देशन भी तिन्नानुरि ने किया था। कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।”

इस फिल्म में एक प्रतिभाशाली लेकिन असफल क्रिकेट खिलाड़ी का चित्रण है जो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने और अपने बेटे को उपहार के तौर पर जर्सी देने के लिए 30 साल का होने पर मैदान पर लौटने का निश्चय करता है। रविवार को टाइगर श्रॉफ ने भी अपनी अगली फिल्म “हीरोपंती 2” के रिलीज होने की घोषणा की। साजिद नाडियाडवाला निर्देशित यह फिल्म छह मई 2022 से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच