लाइव न्यूज़ :

'जब वी मेट' के रि-रिलीज के मौके पर सिनेमाघर पहुंचे शाहिद कपूर, दर्शकों से भरे थिएटर में एक्टर को देख खुशी से झूमे फैन्स

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2023 14:45 IST

फैन्स अपने अभिनेता को देख खुशी से झूम उठे लोग शाहिद के साथ सेल्फी लेने लगे उसने हाथ मिलाने लगे। इस वाकया का वीडियो खुश शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल बाद एक बार फिर थिएटर में रिलीज हुई 'जब वी मेट'रि-रिलीज के दौरान थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी अपने फैन्स का रिएक्शन देखने के लिए शाहिद खुद पहुंचे सिनेमाघर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर की 16 साल पहले सिनेमाघरों में आई फिल्म 'जब वी मेट' सुपरहिट साबित हुई थी। फैन्स आज भी फिल्म के किरदार के रूप में शाहिद और करीना को भूल नहीं पाए हैं। ऐसे में गुरुवार को मुंबई में फिल्म की एक बार फिर से स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सिनेमाघर दर्शकों से पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था। आलम ये रहा कि सिनेमाघर के बाहर हाउस फूल का बोर्ड लगाना पड़ा।

इस बीच एक्टर शाहिद ने उस समय सभी को चौंका दिया, जब वह दर्शकों के बीच भरे थिएटर में पहुंच गए। अपने स्टार को थिएटर में देखकर फैन्स का खुद पर काबू नहीं रहा और सभी फैन्स शाहिद से एक बार मिलने के लिए उनके करीब जा पहुंचे। फैन्स ने शाहिद को चारों तरफ से घेर लिया और शाहिद भी अपने फैन्स के बीच जाकर खुशी महसूस कर रहे थे। 

दरअसल, सिनेमाघरों में कई सुपरहिट फिल्मों को रि-रिलीज करने का काम किया गया। ये विशेष प्रसारण वैलेंटाइन वीक के लिए एक हफ्ते तक चलने वाला कार्यक्रम था। विशेष फिल्म महोत्सव 10 फरवरी से 16 फरवरी तक चला, जहां कई लोकप्रिय फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। इसी दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' भी रिलीज की गई।

शाहिद कपूर अपने फैन्स का रिएक्शन देखने के लिए अचानक थिएटर जा पहुंचे। जिस वक्त अभिनेता वहां पहुंचे उस समय थिएटर में काफी भीड़ थी। थिएटर में फिल्म का गाना 'मौजा ही मौजा' बज रहा था और तभी शाहिद की वहां एंट्री से फैन्स का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

फैन्स अपने अभिनेता को देख खुशी से झूम उठे लोग शाहिद के साथ सेल्फी लेने लगे उसने हाथ मिलाने लगे। इस वाकया का वीडियो खुश शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनके फैन्स खुशी के मारे झूम रहे हैं।

इस दौरान अभिनेता ने भी अपने फैन्स को हाथ हिलाते हुए मुस्कुराते हुए देखा। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैन्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान शाहिद कपूर ने प्रिटेंड सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे थें। 

'जब वी मेट' को पूरे हुए 16 साल 

इम्तियाज अलि की फिल्म 'जब वी मेट' को अब पूरे 16 साल हो गए हैं। ये बॉलीवुड की उन प्यारी फिल्मों में से एक है जिसके किरदार को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। फिल्म 26 अक्टूबर, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद और करीना के साथ फिल्म में दारा सिंह, पवन मल्होत्रा, सौम्या टंडन और तरुण अरोड़ा जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।

इस फिल्म के दौरान शाहिद और करीना मुख्य भूमिका में थे और दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखी गई थी। दोनों के रिश्ते की खबरें मीडिया जगत में खूब उठी थी। हालांकि, ये स्टार्स कभी एक नहीं हो पाए। बता दें कि हाल ही में आखिरी बार शाहिद कपूर 'फर्जी'  में नजर आए थे जो कि एक वेबसीरीज है। ये पिछले हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है। 

टॅग्स :शाहिद कपूरकरीना कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!