लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की दिखी पहली झलक, हाथ में बल्ला और हेल्मेट के साथ आए नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 14:08 IST

शाहिद कपूर एक बार फिर से साउथ की एक फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। शाहिद की फिल्म जर्सी का पहला लुक सामने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैंअपने अब तक के करियर में शाहिद ने एक से एक बेहतरीन फिल्में फैंस के सामने पेश की हैं

शाहिद कपूर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में शाहिद ने एक से एक बेहतरीन फिल्में फैंस के सामने पेश की हैं। हाल ही में शाहिद की फिल्म कबीर सिंह पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपार सफलता प्राप्त की थी। कह सकते हैं कि इस फिल्म से शाहिद के करियर को एक नया आयाम मिला था। अब शाहिद एक बार फिर से साउथ की फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं।

शाहिद अब जर्सी फिल्म में नजर आएंगे।ये फिल्म साउथ की रीमेक है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते जर्सी फिल्म की शूटिंग रुक गई और फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे। बीच में तो अफवाहें भी उड़ने लगी कि कई बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज भी किया जा सकता है। 

अब शाहिद कपूर की सामने आई तस्वीर साफ करती है कि वह इस फिल्म को पूरा भी करेंगे और रिलीज भी। इंस्टाग्राम पर जर्सी फिल्म के पहले लुक को रिलीज कर दिया गया है। शाहिद कपूर इस तस्वीर में क्रिकेट खिलाड़ी के लुक में नजर आ रही हैं। हाथ में बल्ला और हेल्मेट लगाए नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहिद कपूर ने लिखा कि जर्सी के सेट ये तस्वीर शेयर की और वह फिल्म की तैयारियों को खासा मिस कर रहे हैं। गौरबतल है कि चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर चोटिल हो गए थे। उनके होंठ पर खतरनाक चोट आई थी और उन्हें 13 टांके लगे थे।

तेलुगू फिल्म जर्सी का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया और अब वही हिंदी में इस फिल्म को बना रहे हैं। फैंस को भी इस खास फिल्म के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!