लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर टली शाहिद कपूर की 'जर्सी' की रिलीज तारीख, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से हो रही थी टक्कर

By अनिल शर्मा | Updated: April 11, 2022 12:50 IST

बता दें कि तेलुगु फिल्म “जर्सी” को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। पुरस्कार मिलने के बाद इसकी हिंदी रीमेक में काम करने वाले बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर पर “अतिरिक्त दबाव” बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर की जर्सी इसी नाम की तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक हैतेलुगु फिल्म जर्सी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैंकेजीएफ चैप्टर 2 की वजह से फिल्म के रिलीज तारीख को बढ़ा दिया गया है

मुंबईः शाहिद कपूर की आगामी फिल्म जर्सी की रिलीज तारीख एक बार फिर टाल दी गई है। जर्सी अब 22 अप्रैल की सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि यह फैसला बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म "केजीएफ: चैप्टर 2" के साथ बॉक्स ऑफिस पर हो रहे टकराव को लेकर लिया गया है। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होनेवाली है।

निर्माता अमन गिल ने कहा कि टीम चाहती है कि फिल्म "अधिकतम संभव तरीके" से दर्शकों तक पहुंचे और इसलिए रिलीज को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया। गिल ने एक बयान में कहा, "एक टीम के तौर पर हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और चाहते हैं कि हमारी प्यारी फिल्म आप सभी तक पहुंचे। 'जर्सी' अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।" 

गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इसी नाम की 2019 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर की हिंदी रीमेक है। "जर्सी" अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत और दिल राजू, एस नागा वामसी और गिल द्वारा निर्मित है। इसमें मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी हैं।

बता दें कि तेलुगु फिल्म “जर्सी” को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। पुरस्कार मिलने के बाद इसकी हिंदी रीमेक में काम करने वाले बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर पर “अतिरिक्त दबाव” बन गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में “जर्सी” को तेलुगु भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया था। इस फिल्म के संपादन के लिए नवीन नूली को सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी मिला था।

शाहिद कपूर इसके हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। तेलुगु फिल्म को पुरस्कार मिलने की बधाई देते हुए शाहिद कपूर ने लिखा था, “पूरी टीम को बहुत बधाई। अतिरिक्त दबाव के लिए धन्यवाद।” फिल्म की हिंदी रीमेक पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म 

टॅग्स :शाहिद कपूरकेजीएफबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!