लाइव न्यूज़ :

कॉफी पर कॉफी पिए जा रहे थे शाहरुख, लीगल टीम के लिए नोट्स भी बनाए थे: मुकुल रोहतगी

By अनिल शर्मा | Updated: October 29, 2021 14:34 IST

बेटे की रिहाई के लिए जितनी मेहतन उनकी लीगल टीम कर रही थी उतनी ही मेहनत शाहरुख खान अपने स्तर पर कर रहे थे। आर्यन को जमानत दिलाने वाले भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने बताया कि आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान के पास 'खुशी के आंसू' थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल रोहतगी ने बताया कि शाहरुख काफी परेशान थेरोहतगी ने बताया कि शाहरुख ने तीन दिनों से उन्होंने ठीक से खाना भी नहीं खाया था

मुंबईः ड्रग्स मामले में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आखिरकार जमानत दे दी। दो बार पहले जमानत खारिज होने के बाद आर्यन तीन सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे। बतौर पिता सुपरस्टार शाहरुख खान इस बात को लेकर खासे परेशान थे कि उनका बेटा आखिर जेल से कब बाहर आएगा। इस बात की वे कब से आस लगाए थे जिसकी घड़ी गुरुवार 28 अक्टूबर को आई और उनके बेटे को कोर्ट ने जमानत दे दी। 

बेटे की रिहाई के लिए जितनी मेहतन उनकी लीगल टीम कर रही थी उतनी ही मेहनत शाहरुख खान अपने स्तर पर कर रहे थे। आर्यन को जमानत दिलाने वाले भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने बताया कि आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान के पास 'खुशी के आंसू' थे। वे भावुक थे।  मुकुल रोहतगी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि शाहरुख बहुत चिंतित थे और उन्होंने ठीक से खाना भी नहीं खाया था। उन्होंने कहा, वह (शाहरुख) पिछले तीन-चार दिनों से बहुत परेशान थे। मैं यकीन से नहीं कह सकता कि उन्होंने इस दौरान ठीक से भोजन भी किया कि नहीं।

रोहतगी ने बताया कि वह कॉफी पे कॉफी पी रहे थे। और वह बहुत, बहुत चिंतित थे। उनसे जब पिछली बार जब मिला था तो बतौर पिता उनके चेहरे पर राहत की एक बड़ी भावना देख सकता था। मुकुल रोहतगी ने आगे खुलासा किया कि शाहरुख खान ने "अपनी सभी पेशेवर गतिविधियों को छोड़ दिया था। और वह हर समय साथ ही रहते थे। और कानूनी टीम की मदद करने के लिए नोट्स भी बना रहे थे।

वहीं आर्यन खान की जमानत के बाद ऐक्टर शाहरुख खान की वकील सतीश मानशिंदे, अमित देसाई और अपनी लीगल टीम के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों वकीलों और लीगल टीम ने आर्यन खान की पैरवी की थी। सतीश की टीम ने कहा, "आर्यन को आखिरकार जमानत मिल गई...जब से उसे हिरासत में लिया गया...तब से कोई सबूत नहीं था...सत्यमेव जयते। रोहतगी ने बताया है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन के साथ-साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी ज़मानत दे दी है। विस्तार में आदेश कल आएगा...उम्मीद है...वे कल या शनिवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानMukul Rohatgiआर्यन खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार