लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान से फैन ने पूछा- दशहरे पर Ra-One की सीडी क्यों नहीं जला देते आप? किंग खान ने दिया ये मजेदार जवाब

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 8, 2019 16:15 IST

पिछले साल फिल्म ‘ज़ीरो’ की असफलता के बाद 53 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Open in App

सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्मों की असफलता के बाद उनके प्रशंसक निराश हैं लेकिन अभिनेता ने मंगलवार को कहा कि वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह एक ‘हिट फिल्म’ साबित होगी।

पिछले साल फिल्म ‘ज़ीरो’ की असफलता के बाद 53 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। ट्विटर पर प्रशंसकों से बातचीत में शाहरुख ने बताया कि वह कुछ पटकथाओं पर काम कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म कब आएगी, इस सवाल पर शाहरुख ने कहा कि जब उन्हें सही कहानी मिलेगी, तब वह फिल्म लेकर आएंगे।

एक फैन ने शाहरुख से फिल्म 'रा-वन (Ra-One)' की सीडी जलाने के लिए कहा, तो इस पर बॉलीवुड बादशाह ने बेहद ही मजेदार कमेंट किया। देखें कमेंट...एक फैन ने सवाल किया कि किस तरह की फिल्म पर काम कर रहे हैं शाहरुख ? इस सवाल पर अपने जाने माने हाजिर जवाबी अंदाज में शाहरुख ने कहा ''शायद हिट फिल्म''।

एक्शन फिल्म ''धूम'' के अगले भाग में काम करने की अफवाहों पर अभिनेता ने बड़े मजेदार ढंग से जवाब दिया कि ''सुना तो मैंने भी है, तुम्हें कुछ और खबर मिले तो बताना।''शाहरुख ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अपनी किताब पूरी करेंगे, जो वह कई सालों से लिख रहे हैं।

 

(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)

टॅग्स :शाहरुख़ खानट्विटरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच