लाइव न्यूज़ :

होली के मौके पर गौरी को गोद में उठाकर शाहरुख खान ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: March 11, 2020 14:09 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने ट्विटर पर होली पार्टी का एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनकी होली पार्टी में शाहरुख खान और गौरी जोरशोर से होली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुभाष घई ने होली के दिन इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'नॉस्टेल्जिया मुक्ता आर्ट्स... हैप्पी होली।शाहरुख खान ने सुभाष घई के साथ फिल्म 'परदेस' में काम किया था।

देश भर में मंगलवार को धूम धाम के साथ रंगों का त्यौहार होली मनाया गया। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरती और भीड़ में शामिल होने से परहेज किया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शांति पूर्ण तरीके से इस बार होली के त्यौहार को एन्जॉय किया। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने ट्विटर पर होली पार्टी का एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनकी होली पार्टी में शाहरुख खान और गौरी जोरशोर से होली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

होली पर शाहरुख खान और गौरी का यह वीडियो 20 साल पुरानी 2000 की है। होली के मौके पर शाहरुख खान और गौरी पूरी तरह रंग में रंगे नजर आए। इतना ही नहीं शाहरुख खान इस दौरान गौरी को गोद में उठाकर नाचते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ने गौरी को रंगों से भरी टंकी में डूबाकर होली खेली। इसके बाद दोनों ने खूब डांस भी किया। 

सुभाष घई ने होली के दिन इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'नॉस्टेल्जिया मुक्ता आर्ट्स... हैप्पी होली। 2000 में मडआइलैंड मुंबई के मेघना कॉटेज में सुभाष घई की होली पार्टी में एसआरके, गौरी और दोस्तों के साथ।' बता दें कि 1997 में शाहरुख खान ने सुभाष घई के साथ फिल्म 'परदेस' में काम किया था। शाहरुख खान के करियर में परदेस फिल्म आज भी कई मायनों में खास है। 

टॅग्स :होलीशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!