लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा जावेद संग रिश्ते के खिलाफ थे शबाना के माता-पिता, गीतकार की पूर्व पत्नी के बारे में अभिनेत्री ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 17:35 IST

गुरुवार को ट्वीक इंडिया यूट्यूब चैनल पर साझा की गई लेखिका ट्विंकल खन्ना के साथ बातचीत में शबाना आजमी ने स्वीकार किया कि उनके माता-पिता जावेद संग रिश्ते के पक्ष में नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देशबाना ने कहा कि उनके माता-पिता शादीशुदा जावेद संग रिश्ते के पक्ष में नहीं थेशबाना ने इस मामले में गीतकार की पूर्व पत्नी की काफी तारीफ की हैंशबाना ने जोया और फरहान के प्रति अपनेपन का भी जिक्र किया है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने जावेद अख्तर संग शादी करने के अपने फैसले के बाद की कठिनाइयों और गीतकार की पूर्व पत्नी के बारे में बातें की हैं। शबाना आजमी का हाथ थामने से पहले पहले जावेद हनी ईरानी शादी की थी जिसके साथ उनके दो बच्चे थे - जोया और फरहान अख्तर।

गुरुवार को ट्वीक इंडिया यूट्यूब चैनल पर साझा की गई लेखिका ट्विंकल खन्ना के साथ बातचीत में शबाना आजमी ने स्वीकार किया कि उनके माता-पिता जावेद संग रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। जब ट्विंकल ने उनसे पूछा कि क्या यह 'उस समय मुश्किल' था, जिसके जवाब में शबाना ने कहा, "वह एक शादीशुदा आदमी थे, उनके बच्चे थे, यह वास्तव में कठिन था। और इसलिए मुझे लगता है कि लोगों को अटकलें नहीं लगानी चाहिए। इसमें शामिल लोगों के लिए यह कितना मुश्किल होता है जब लोग इसे केवल गपशप बना देते हैं। और जाहिर तौर फिर लोग कहने लग जाते हैं कि आप खुद को नारीवादी कहती हैं और फिर आप खुद ही ऐसी स्थिति में कैसे आ गईं।'

शबाना ट्विंकल संग बातचीत में आगे कहती हैं कि उस समय मेरे पास एक विकल्प था कि जो मैंने फैसले लिए हैं उसको सही ठहराने के लिए उसे अपने दृष्टिकोण से व्याख्या कर सकूं। लेकिन  मुझे लगा कि अगर मैंने ऐसा किया, तो इससे अधिक अटकलें और अधिक गपशप पैदा होंगी, इसलिए मैंने चुप रहने का फैसला किया। सोचा समय आने पर लोगों को पता चल जाएगा और ठीक ऐसा ही हुआ है।

शबाना ने आगे इन परिस्थितियों में जावेद अख्तर की पूर्व पत्नी हनी ईरानी की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इसमें से जो अच्छी बात हुई है, इसके लिए हनी को बहुत श्रेय देती हूं, क्योंकि इन सब के माध्यम से उन्होंने कभी मेरे खिलाफ बच्चों के दिमाग में जहर नहीं घोला। वह वास्तव में उदार रही और वह चाहती तो अपने न्याय की बात कर सकती थी लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। बल्कि उन्होंने अपने बच्चों को हमारे साथ लंदन भेज दिया और वह भी उस समय जब वह छोटे थे। और ऐसे एक बंधन बन गया जिसका श्रेय हनी और जावेद को जाता है। और मेरा इसमे यही श्रेय की जोया और फरहान के साथ हमारे इतने स्वस्थ संबंध हैं।

टॅग्स :शबाना आज़मीजावेद अख्तरफरहान अख़्तरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!