लाइव न्यूज़ :

Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' की धीमी शुरुआत, पहले दिन महज इतनी हुई कमाई

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 15:29 IST

शाकुंतलम एक तेलुगु पौराणिक नाटक है जिसे गुनशेखर ने लिखा और निर्देशित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम सिनेमाघरों में हुई रिलीज शाकुंतलम ने पहले दिन सिर्फ 5 करोड़ की कमाई की

Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन की फिल्म 'शाकुंतलम' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है।

फिल्म कालिदास के नाटक अभिज्ञान 'शांकुतलम' से प्रेरित होकर बनाई गई है। सामंथा के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन रिलीज होने के साथ ही लगता है कि फैन्स को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई क्योंकि 'शाकुंतलम' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस महज 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

हिंदी के दर्शकों के बीच नहीं चला 'शांकुतलम' का जादू 

सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। हालांकि, फिल्म हिंदी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है।

फिल्म के हिंदी संस्करणों से लगभग 40 लाख रुपये की कमाई की जो कि उम्मीद से बेहद कम है। फिल्म ने कुल भाषाओं को मिलाकर अपने पहले दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

गौरतलब है कि शाकुंतलम एक तेलुगु पौराणिक नाटक है जिसे गुनशेखर ने लिखा और निर्देशित किया है। कालिदास द्वारा एक लोकप्रिय नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित, फिल्म में शकुंतला की शीर्षक भूमिका में सामंथा और पुरु वंश के राजा दुष्यंत के रूप में देव मोहन नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा मोहन बाबू, जिशु सेनगुप्ता, मधु, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नागल्ला के साथ सहायक भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म को लेकर मेकर्स और स्टार्स काफी उम्मीद कर रहे हैं यह एक महत्वकांक्षी फिल्म है। अब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे चलकर कमाई में आगे बढ़ती है या नहीं।

बता दें कि शाकुंतलम के बाद समांथा रुथ प्रभु, विजय देवरकोंडा के साथ कुशी और वरुण धवन के साथ सिटाडेल में नजर आएंगी।

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?