लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग हुई बाधित, थिएटर में झगड़ते, चिल्लाते लोगों का वीडियो आया सामने, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: May 21, 2023 16:12 IST

वायरल क्लिप में, मुस्लिम ऐक्टिविस्ट शकील अफसर और उनके ग्रुप के लोगों से कई दर्शकों की बहस होते देखी जा सकती है। स्क्रीनिंग बाधित किए जाने के बाद शकील अफसर को कथित तौर पर थिएटर से बाहर कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबर्मिंघम (यूके) के एक थियेटर में चल रही फिल्म 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग को कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया।इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना 19 मई की है।

यूके स्थित एक थिएटर में सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित फिल्म द केरला स्टोरी दिखाए जाने पर विवाद हो गया है। बर्मिंघम (यूके) के एक थियेटर में चल रही फिल्म 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग को कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना 19 मई की है।

 वायरल क्लिप में, मुस्लिम ऐक्टिविस्ट शकील अफसर और उनके ग्रुप के लोगों से कई दर्शकों की बहस होते देखी जा सकती है। स्क्रीनिंग बाधित किए जाने के बाद शकील अफसर को कथित तौर पर थिएटर से बाहर कर दिया गया था। फिल्म को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) से उम्र का वर्गीकरण नहीं मिला था। 

शकील अफसर को बर्मिंघम में थिएटर में घुसते, चिल्लाते हुए और दर्शकों को धमकाते हुए देखा जाता सकता है। हालांकि,  दर्शकों ने स्क्रीनिंग रोकने से मना कर दिया। इसके बाद शकील को सिनेमा हॉल से बाहर निकाल दिया गया। 20 मई को, शकील ने ट्विटर पर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अराजकता का एक वीडियो साझा किया और लिखा, "चरमपंथी भाजपा/हिंदुत्व प्रचार का यूके में कोई स्थान नहीं है।

 द केरला स्टोरी उन लड़कियों की कहानियों को दिखाने का दावा करती है जिन्हें कथित तौर पर आईएसआईएस द्वारा लालच दिया गया था। भारत में विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं की ओर से फिल्म का विरोध किया गया है। पिछले हफ्ते, यूके में 31 सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और मलयालम में केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमा वेबसाइटों ने टिकटों की बिक्री बंद कर दी और रद्द किए गए शो के लिए रिफंड शुरू कर दिया।

टॅग्स :द केरल स्टोरीUKहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!