लाइव न्यूज़ :

चला गया कैलेंडर! सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी अब कभी पहले की तरह नहीं रहेगी

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2023 09:28 IST

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी।सतीश कौशिश ने थिएटर से की अभिनय करियर की शुरुआत की थी, फिर फिल्मों से जुड़े।1990 में राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सतीश कौशिक 66 साल के थे। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! सतीश तुम्हारे बिना जिंदगी अब कभी पहले की तरह नहीं रहेगी! ओम् शांति!'

मिस्टर इंडिया के कैलेंडर, कई फिल्मों में किया शानदार काम

अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता रहे सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई और फिर स्नातक दिल्ली से हुई। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। वह पूणे के मशहूर फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के भी छात्र रहे। थिएटर से उन्होंने अपने करियर की शरुआत करने वाले सतीश कौशिक बाद में बॉलीवुड से जुड़े और कई फिल्मों में बतौर अभिनेता या कॉमेडियन शानदार काम किया।

मिस्टर इंडिया के 'कैलेंडर' नाम से मिली पहचान

फिल्म अभिनेता के रूप में आम लोगों के बीच सतीश कौशिक को पहचान 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के कैलेंडर किरदार से मिली। इसके बाद 'दीवाना मस्ताना' में पप्पू पेजर का किरदार निभाया जो बेहद पसंद किया गया। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सतीश कौशिक ने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम आदि फिल्मों का निर्देशन भी किया।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम