लाइव न्यूज़ :

सतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस की जांच, क्या हुआ था...होली पार्टी के बाद कैसे बिगड़ी तबीयत?

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2023 13:46 IST

सतीश कौशिक के निधन के बाद अब दिल्ली पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस दरअसल इस एंगल पर जांच कर रही है क्या मृत्यु रहस्यमय परिस्थितियों या अप्राकृतिक कारणों से हुई?

Open in App
ठळक मुद्देसतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस कर रही है जांच, सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही।पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या मृत्यु रहस्यमय परिस्थितियों या अप्राकृतिक कारणों से हुई?दिल्ली में होली पार्टी के बाद सतीश कौशिक की बिगड़ी थी तबियत, रात 11 बजे अस्पताल में कराया गया था भर्ती।

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर सतीश कौशिक के अचानक निधन ने बॉलीवु़ड सहित सभी को चौंका दिया है। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार मौत से एक दिन पहले तक स्वस्थ्य नजर आ रहे और होली पार्टी कर रहे सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन दिल्ली में हुआ। अब मामले में दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या या अन्य एंगल पर जांच) के तहत मामले की तहकीकात कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वह सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या आदि पर पूछताछ और रिपोर्ट करने के लिए) के तहत नियमित कार्यवाही कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मृत्यु रहस्यमय परिस्थितियों या अप्राकृतिक कारणों से हुई।

होली पार्टी के बाद बिगड़ी थी तबियत

सामने आई जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक 7 मार्च को शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इसके बाद वह दिल्ली पहुंच गए थे और एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल हुए। एक फार्म हाउस पर 8 मार्च को इस होली पार्टी का आयोजन हुआ था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई और बेचैनी महसूस होने लगी।

तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बुधवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। कौशिक ने देर रात दम तोड़ दिया।

सतीश कौशिक के शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है कि अस्पताल की ओर से सतीश कौशिक की मौत की बात दिल्ली पुलिस को बताई गई। अब पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि फिलहाल, कुछ भी संदेहास्पद बात सामने नहीं आई है। इस बीच दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल लेकर पहुंची है।

सतीश कौशिक ने मौत से पहले क्या कुछ खाया-पीया था, मौत की वजह क्या था, यह सब पोस्टमॉर्टम में साफ हो सकता है। इस बीच पुलिस कौशिक के परिवार और उन्हें अस्पताल पहु्ंचाने वालों के भी संपर्क में है। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए आज शाम मुंबई ले जाया जा सकता है।

अनुपम खेर ने सबसे पहले ट्वीट कर दी थी निधन की जानकारी

इससे पहले गुरुवार तड़के अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! सतीश तुम्हारे बिना जिंदगी अब कभी पहले की तरह नहीं रहेगी! ओम् शांति!'

फिल्म अभिनेता के रूप में आम लोगों के बीच सतीश कौशिक को पहचान 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के कैलेंडर किरदार से मिली। इसके बाद 'दीवाना मस्ताना' में पप्पू पेजर का किरदार निभाया जो बेहद पसंद किया गया। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सतीश कौशिक ने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम आदि फिल्मों का निर्देशन भी किया।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !