लाइव न्यूज़ :

सरोज खान निधन: महज 3 साल की उम्र में सरोज खान ने एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम, जानें फिर कैसे बनीं एक्ट्रेस से कोरियोग्राफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 08:38 IST

Saroj Khan Life and Carrier Story in Hindi : मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज खान ने बॉलीवुड में दो हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ कर चुकी थीं।सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म नजराना से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस डेब्यू किया था।

बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज ने अपने करियर में एक से एक नायाब गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज के निधन से  हर कोई हैरान है। उनके चाहने वालों को कोरियोग्राफर के जान पर भरोसा नहीं हो रहा है।

71 साल की सरोज खान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में आई फिल्म गीता मेरा नाम से की थी।

सरोज का असली नाम

सरोज खान का असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। उनका जन्म साल 1948 में किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार बंबई आ गया था।  

बॉलीवुड में सरोज ने की शुरुआत

सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म नजराना से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 50 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से डांस की ट्रेनिंग ली थी और बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर बनीं। 

इन एक्ट्रेस को सिखाया डांस 

सरोज  खान ने बॉलीवुड में दो हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। सरोज खान ने अपने करियर में वैजयंतीमाला, साधना, शर्मिला टैगोर,  हेलन, जीनत अमन  वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखा चुकी हैं।

सरोज खान को पॉपुलेरिटी मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने हवा-हवाई गाने से मिली थी। पहले श्रीदेवी और बाद में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी। सरोज आठ फिल्मफेयर समेत  अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीते थे।

टॅग्स :सरोज खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिस्टर इंडिया के सेट पर सख्त थे 'कैलेंडर', अहमद खान ने सुनाया सतीश कौशिक का किस्सा

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान की बेटी ने जताई इच्छा, माधुरी दीक्षित निभाएं उनकी मां की बायोपिक में नरेटर की भूमिका

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2020 : बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा यह साल, सुशांत-इरफान से लेकर ऋषि कपूर तक ने कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान पर बायोपिक बनाएंगे रेमो डिसूजा, कहा- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि, बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?