सरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि, बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को किया याद

By मनाली रस्तोगी | Published: July 5, 2020 07:19 PM2020-07-05T19:19:32+5:302020-07-05T19:19:32+5:30

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में उनके निधन से हर कोई सदमे में है। इस बीच अमूल ने बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Amul pays tribute to Saroj Khan | सरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि, बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को किया याद

सरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो)

Highlightsअमूल ने सरोज खान को अर्पित की श्रद्धांजलिदिवंगत कोरियोग्राफर का 71 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से 71 साल की उम्र में निधन हो गया। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज के निधन से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। वहीं, फैंस भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। इस बीच अमूल ने बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अमूल ने दी श्रद्धांजलि

शनिवार को कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सरोज खान के कुछ बेहतरीन कामों पर रोशनी डाली। इसके साथ ही पोस्ट में सरोज खान का कैरिकेचर सलवार-कुर्ता पहने नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'मदर ऑफ डांस को ट्रिब्यूट।' वहीं, कैरिकेचर में सरोज खान डांस सिखाती हुई दिखाई दे रही हैं। कैरिकेचर में लिखा है, 'डांस के 'ए', 'बी', 'सी' से 'एक-दो-तीन' तक।' 

पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं सरोज खान

बता दें, सरोज खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी। बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। सरोज खान ने अपने चार दशक के करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की कोरियोग्राफी की।

बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने

उन्होंने 80 से 90 के दशक में अपना सर्वश्रेष्ठ काम अदाकारा श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ किया। खान का परिवार बंटवारे के बाद भारत आ गया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में वह ‘बैकग्राउंड डांसर’ के तौर पर काम करने लगीं। सरोज खान का नाम पहले निर्मला था लेकिन इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Amul pays tribute to Saroj Khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे