लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान का सपना होगा पूरा, वरुण धवन के साथ फिल्म में करेंगी काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 3, 2019 08:24 IST

Open in App

सारा अली खान की बॉलीवुड में आते ही एक ही महीने में दो फिल्में रिलीज हो गईं. 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद उनके पास फिल्मों की कतारें भी लगी हुई हैं. इस कड़ी में ताजा नाम जुड़ गया है रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी 3' का. इस फिल्म को हाल ही में कटरीना कैफ ने छोड़ दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स कटरीना के फिल्म छोड़ने के बाद जैकलीन फर्नांडीस, कृति सनोन और श्रद्धा कपूर जैसी एक्ट्रेस के नाम पर विचार कर रहे थे, लेकिन ताजा खबर यह आ रही है कि इस फिल्म में सारा अली खान को कास्ट किया जा रहा है. 'एबीसीडी 3' में वरुण धवन लीड रोल में हैं.

इस आधिकारिक डांस फिल्म सीरीज में प्रभुदेवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल 22 जनवरी से अमृतसर में शुरू होने जा रहा है. इसके बाद पूरी टीम शूटिंग के लिए लंदन रवाना होगी. फिल्म नवंबर में रिलीज की जाएगी.

सारा अली खान को उनकी पहली फिल्म से ही काफी पसंद किया जा रहा है. उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ 7 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सारा के ऑपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे और फिल्म को काफी तारीफ मिली थी.

टॅग्स :सारा अली खानवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया