लाइव न्यूज़ :

डेब्यू से पहले दम तोड़ने लगा था सैफ की बेटी का कॅरियर, करन जौहर ने थामा हाथ- रणवीर सिंह के साथ होगी एंट्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 20, 2018 20:18 IST

सारा अली खान के अगले कदम को लेकर चल रही सभी अटकलों पर आज विराम लग गया जब करन जौहर और रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिम्बा की हीरोइन की घोषणा की।

Open in App

मुम्बई, 20 मार्च: जबसे अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित केदारनाथ पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे तबसे सबकी नज़र सारा अली खान के अगले कदम पर थी। सभी अटकलों पर आज विराम लग गया जब करन जौहर और रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिम्बा की हीरोइन की घोषणा की। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में रणवीर सिंह फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्सुकता थी। पहले वो करन जौहर के बैनर के तले बनने वाली फिल्म से ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली थीं। लेकिन सारा की माँ अभिनेत्री अमृता सिंह अपनी बेटी के लिये और अच्छा कुछ चाहती थीं। लिहाज़ा करन जौहर का साथ छोड़ उन्होंने अभिषेक कपूर का साथ लिया और सारा अली खान फ़िल्म केदारनाथ मे सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहीं थी।

सब कुछ ठीक ही चल रहा था। सारा की सुंदर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चल निकलीं। लेकिन एक बड़े शेड्यूल के बाद फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच शुरू हुई तक़रार ने पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट ही बदल दी। अब फ़िल्म कानूनी पचड़े में पड़ गयी है।

गोलमाल अगेन की सफलता के बाद रोहित शेट्टी एक एक्शन फिल्म के साथ आ रहे हैं। वैसे तो अजय देवगन उनके सिंघम रहे हैं लेकिन पहली बार रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। बाजीराव सिंघम की तर्ज पर ही इस फिल्म के मुख्य किरदार का नाम, संग्राम भालेराव है। वैसे तो रोहित शेट्टी की फिल्म में हीरोइन के लिए करने को खास कुछ होता नहीं है लेकिन सारा अली खान भी केदारनाथ वाले एपिसोड के बाद एक तिनका ढूंढ़ रही थी। फ़िल्म इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

वैसे करन जौहर बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के लिए लकी साबित हुए हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट इसका सबूत हैं। करन स्वर्गीय अदाकारा श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जहान्वी कपूर को भी धड़क के साथ लॉन्च कर रहे हैं। क्या सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के लिए करन जौहर का साथ शुभ साबित होगा ये पता चलेगा इस साल दिसंबर में।

टॅग्स :सारा अली खानकरण जौहररोहित शेट्टीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच