लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर दानिश जेहन की मौत से गम में डूबीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया एक खास वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2018 12:50 IST

दानिश की अचानक मौत से उनके फैंस और दोस्त तो सदमे में हैं ही, एक और शख्स है जिसे इसका गहरा धक्का लगा है और वह हैं ऐक्ट्रेस सारा अली खान।

Open in App

पॉप्युलर यूट्यूबर, सोशल मीडिया स्टार और 'Ace of Space' के कंटेस्टेंट दानिश जेहन अब इस दुनिया में नहीं हैं। अचानक इस दुनिया को अलविदा कहे जाने से उनके चाहने वालों को अभी तक इस बात का भरोसा नहीं हो पा रहा है। 20 दिसंबर को नवी मुंबई के पास सिऑन-पनवेल हाइवे पर गुरुवार रात 21 साल के दानिश जेहन की कार ऐक्सिडेंट में मौत हो गई थी। 

ऐसे में दानिश की अचानक मौत से उनके फैंस और दोस्त तो सदमे में हैं ही, एक और शख्स है जिसे इसका गहरा धक्का लगा है और वह हैं ऐक्ट्रेस सारा अली खान। सारा कुछ वक्त पहले ही अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए विकास गुप्ता के शो 'एस ऑफ स्पेस' में गईं थीं। 

दानिश उस शो का हिस्सा थे। शो के दौरान दानिश ने सारा के लिए न सिर्फ डांस किया बल्कि एक स्पेशल एक्ट के ज़रिए उन्हें गुलाब देकर रिझाने की कोशिश भी की। जहां सारा को इंप्रेस करने के लिए दानिश ने डांस किया था। उसका एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दानिश को याद किया है। सारा ने उसी क्लिप को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और दानिश को याद करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस दानिश।

दानिश सोशल मीडिया पर इस कदर छाए थे कि उनकी दीवानगी लोगों में देखते ही बनती थी। इंस्टा पर 891 हजार से भी ज्यादा और यू-ट्यूब पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो गए थे। चाहने वालों की संख्या इस कदर थी कि उनकी मौत की जानकारी सुनने के बाद से ही लोग लगातार इस घटना पर शोक जता रहे हैं। अगर आप अभी भी नहीं जानते कि दानिश जेहन कौन थे तो यहां पढ़िए दानिश की जिंदगी से जुड़ी सात बातें। 

जानिए कौन थे दानिश

1. 21 साल के दानिश जेहन रहते तो मुंबई में थे मगर उनका घर महाराष्ट्र के कुरला में था। वहीं उनका जन्म भी हुआ था। 2. दानिश की स्कूलिंग केन्द्रीय विद्या परिषद, इंग्लिश हाई स्कूल कुरला से ही हुई थी। 3. दानिश अपने टिक टॉक वीडियोज और रेग्यूलर इंस्टा वीडियोज की वजह से भी काफी चर्चा में रहते थे। 

टॅग्स :सारा अली खानटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?