लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान को जल्दी मिलेगा लीगल नोटिस, दिल्ली की सड़कों पर ये करती हुईं दिखीं थी एक्ट्रेस!

By मेघना वर्मा | Updated: April 11, 2019 09:23 IST

केदारनाथ, सिंबा जैसी फिल्मों से सारा अली खान ने लोगों का दिल जीता है। खबर है कि जल्द ही वो वरुण धवन के साथ कुली नम्बर वन में दिखाई देंगी। 

Open in App

फिल्म केदारनाथ से लोगों के दिलों को जीतने वाली सारा अली खान को दिल्ली पुलिस की ओर से जल्द ही लीगल नोटिस दिया जाएगा। दिल्ली की सड़कों पर एक्ट्रेस बिना हेलमेट के गाड़ी पर बैठे स्पॉट किया गया था। इसी के बाद एक्ट्रेस को पुलिस की ओर से लीगल नोटिस देने की बात कही जा रही है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस वाले ने जानकारी दी है कि सभी चीजों को इंवेस्टीगेट करके सारा अली खान के खिलाफ इस चीज के लिए जरूरी एक्शन लिया जाएगा। बता दें सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ दिल्ली की सड़कों पर लव आज कल 2 की शूटिंग कर रही थीं। 

इस शूटिंग के समय सारा कार्तिक के साथ बाइक पर पीछे बैठी थीं। कार्तिक ने तो सिर पर हेलमेट लगाया था मगर सारा अली खान ने नहीं लगा रखा था। सोशल मीडिया पर सारा का ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ था जिसमें लोग यही कह रहे थे कि सारा ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इसी वीडियो को देखकर पुलिस भी इस पर एक्शन लेना चाह रही हैं। 

लव आज कल 2 की टीम ने दिल्ली में अपनी शूटिंग रैप-अप कर ली है। हाल ही में सारा और कार्तिक ने फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों दिल्ली के फैंस के बीच केक काटते दिखाई दिए थे। सारा अली खान उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम कमा लिया है।

केदारनाथ, सिंबा जैसी फिल्मों से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। खबर है कि जल्द ही वो वरुण धवन के साथ कुली नम्बर वन में दिखाई देंगी। 

टॅग्स :सारा अली खानकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?