लाइव न्यूज़ :

IIFA 2022: सारा अली खान ने सलमान खान को बुलाया अंकल, एक्टर ने कहा- आपकी पिक्चर तो गई

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2022 21:38 IST

कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सारा अली खान और सलमान खान का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सारा सलमान को अंकल कहती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, सारा द्वारा अपने आपको अंकल कहे जाने पर सलमान खान कहते हैं कि आपकी पिक्चर गई।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सारा कहती हैं कि वह कुछ ब्रांड लॉन्च करना चाहती हैं।IIFA 2022 का आयोजन 2-4 जून के बीच यस द्वीप पर अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया गया था।

मुंबई: IIFA अवार्ड्स 2022 का प्रसारण शनिवार को टीवी पर किया जाएगा। इस बीच एक नए प्रोमो में सारा अली खान अभिनेता सलमान खान को 'अंकल' कहकर उनकी टांग खींचती नजर आईं। बाद में दोनों ने सलमान की 1997 की फिल्म जुड़वा के एक गाने पर एकसाथ डांस भी किया। अबू धाबी में आयोजित IIFA में अभिनेता विक्की कौशल, शाहिद कपूर और अनन्या पांडे सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया।

वीडियो में सारा कहती हैं कि वह कुछ ब्रांड लॉन्च करना चाहती हैं। बाद में वह 'सलमान अंकल के साथ' कहती हैं। वहीं, सारा द्वारा अपने आपको अंकल कहे जाने पर सलमान खान कहते हैं कि आपकी पिक्चर गई। इसके बाद सारा मायूस होकर पूछती हैं कि मेरी फिल्म क्यों गई। इसपर सलमान जवाब देते हैं कि आपने सबके सामने मुझे अंकल बुलाया। फिर सारा अली खान सलमान से कहती हैं कि आपने ही तो मुझे अंकल कहने को कहा था। 

बताते चलें IIFA 2022 का आयोजन 2-4 जून के बीच यस द्वीप पर अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया गया था। पुरस्कार समारोह की मेजबानी सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने की थी और अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे सारा अली खान और नोरा फतेही ने इस दौरान दमदार डांस परफॉर्मेंस भी दी थीं।

यही नहीं, इस दौरान गायक तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, हनी सिंह, गुरु रंधावा, ध्वनि भानुशाली, जहरा एस खान, असीस कौर और ऐश किंग ने भी अपनी परफॉर्मेंस से भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। IIFA रॉक्स 2022 की मेजबानी 3 जून को निर्देशक फराह खान कुंदर और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने की थी, जबकि सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने 4 जून को IIFA 2022 में मुख्य अवार्ड नाइट के लिए मेजबान के रूप में काम किया था।

टॅग्स :सारा अली खानसलमान खानआईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?