लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस से बाहर आते ही बदला सपना चौधरी का अंदाज, इस अवतार में आईं नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 13:59 IST

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट और डांसर सपना चौधरी का यह हॉट अंदाज आपको भी दीवाना बना देगा।

Open in App

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही सपना का अंदाज भी काफी बदल गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सपना की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इसमें वह एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। 

 

इस तस्वीर में सपना अपने भाई कर्ण के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि काले बालों वाली सपना ने अब अपना हेयर कलर कर लिया है। सपना ने बालों में ब्रॉउन हाईलाइट करवाया है। इसके अलावा सपना ने मेकओवर भी करवाया है। सपना इस न्यू लुक में अपने पुराने अंदाज से बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। 

बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना चौधरी के स्टारडम काफी बढ़ गया है। सपना चौधरी 2017 में सालभर गूगल पर भी छाई रहीं। सपना गूगल के ईयर इन सर्च 2017 लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं। सपना अब स्टेज शो कम और मुंबई में फिल्मों में काम को लेकर ज्यादा नजर आ रही हैं। सपना को बिग बॉस से बाहर से निकलते ही अभय देओल की अपकमिंग फिल्म 'नानू की जानू' में एक आइटम सॉन्ग ऑफर हुआ है। इस फिल्म में सपना ‘बाबूजी धीरे चलना’ गाने पर डांस करती नजर आएंगी। सपना इसके अलावा कलर्स चैनल के शो लाडो-वीरपुर की मर्दानी में भी काम करेंगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड स्टारसपना चौधरीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!