लाइव न्यूज़ :

Fact Check: सपना चौधरी का सड़क हादसे में निधन! जाने वायरल खबर की पूरी सच्चाई

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 11:36 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में बताया गया कि डांसर का निधन हो गया है। इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं थी लेकिन हमेशा की तरह यह झूठी खबर आग की तरह फैल गई। 

Open in App
ठळक मुद्देसपना चौधरी हरियाणवी डांसर के बीच एक बड़ा नाम हैबॉलीवुड फिल्मों में सपना भी अपने डांस नंबर से लोगों का दिल जीता है

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मशहूर सेलिब्रिटी हैं। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। उनका डांस तो लाजवाब है ही साथ में उनका स्टाइल भी अलहदा है। सपना अपने डांस से स्टेज पर आग लगाने के लिए जानी जाती हैं। इन सबके बीच सपना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में बताया गया कि डांसर का निधन हो गया है। इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं थी लेकिन हमेशा की तरह यह झूठी खबर आग की तरह फैल गई। 

दरअसल जागरण में छपी खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि हरियाणा के सिरसा में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें सपना चौधरी का निधन हुआ है यह खबर थोड़ी देर में ही वायरल हो गई। फैन सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को श्रद्धांजलि देने लगे। कुछ लोगों ने इसे बिग बॉस और सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से भी जोड़कर देखा। आपको बता दें कि इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। यह पूरी तरह से अफवाह है सपना चौधरी बिलकुल सेफ है और जीवित हैं। 

बता दें कि जागरण में जिस खबर का जिक्र किया गया था वह 29 अगस्त को घटित हुई थी। जिसमें सड़क हादसे में एक हरियाणवी डांसर की मौत हुई थी। उस डांसर का नाम प्रीति था। प्रीति को लोग अक्सर जूनियर सपना कहते थे। ऐसे में सपना का नाम लेकर गलत अफवाह फैल गई। 

सपना चौधरी हरियाणवी डांसर के बीच एक बड़ा नाम है। वह अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में काफी पॉपुलर हैं। आपको बता दें सपना चौधरी बिग बॉस का भी हिस्सा रहीं हैं। बिग बॉस 11 में उनकी और हिना खान की मजबूत दोस्ती देखने को मिली थी। बॉलीवुड फिल्मों में सपना भी अपने डांस नंबर से लोगों का दिल जीता है। सपना चौधरी के गाने लोगों को पसंद आते हैं। लोग उनके गाने बार-बार देखते हैं। वेडिंग फंक्शन हो या कोई भी फंक्शन उनके डांस नंबर खूब पसंद किए जाते हैं। सपना की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी रहती है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसपना चौधरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?